Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

शादी के बंधन में बंधे Zendaya और Tom Holland? प्रियंका के 'एक्स दुश्मन' ने किया चौंकाने वाला खुलासा!

शादी के बंधन में बंधे Zendaya और Tom Holland? प्रियंका के 'एक्स दुश्मन' ने किया चौंकाने वाला खुलासा!

Zendaya Tom Holland Marriage: हॉलीवुड के मशहूर कपल जेंडाया और टॉम हॉलैंड की शादी की खबरें सामने आ रही हैं। कहा जा रहा है कि कपल शादी कर चुका है। दोनों ...और पढ़ें





एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हॉलीवुड में के बेस्ट कपल्स की लिस्ट में जेंडाया और टॉम हॉलैंड का नाम इस वक्त सबसे ऊपर लिया जा रहा है। वजह है दोनों की पॉपुलैरिटी और दोनों की कैमिस्ट्री। दोनों काफी वक्त से डेटिंग कर रहे हैं और अपने इश्क का इजहार भी खुलकर कर चुके हैं और अब लीजिए खबर आई है कि दोनों शादी कर चुके हैं। क्या है ये पूरी खबर, आइए जानते हैं....

टॉम हॉलैंड और जेंडाया ने रचाई शादी?

जी हां, ये खबर सुनकर इस वक्त हर किसी को झटका हुआ है कि आखिरकार टॉम (Toma Holland) और जेंडाया क्या वाकई में शादी कर चुके हैं। हाल ही में ये खुलासा किया है कि मशहूर हॉलीवुड स्टाइलिस्ट लॉ रोच ने। दरअसल लॉ रोच (Law Roach) ने रविवार को लॉस एंजिल्स में आयोजित '2026 एक्टर अवार्ड्स' (Actor Awards 2026) के दौरान ये खुलासा किया।
उन्होंने रेड कार्पेट पर एक इंटरव्यू देते हुए इस बात का संकेत दिया। रेड कारपेट पर 'एक्सेस हॉलीवुड' को दिए एक इंटरव्यू में, 'यूफोरिया' स्टार (Zendaya) के पुराने स्टाइलिस्ट लॉ रोच ने ये खुलासा करके सबके कान खड़े कर दिए। लॉ के मुताबिक, 'जेंडाया और टॉम की शादी पहले ही हो चुकी है। आपने इसे मिस कर दिया।'

इंटरनेट पर चर्चा हुई तेज

दरअसल लॉ से जब इस बारे में कंफर्म करने के लिए इंटरव्यूअर ने दोबारा से पूछा कि क्या ये सच है। तो इस पर लॉ रोच ने हंसते हुए कहा कि, 'यह बिल्कुल सच है'। ये कहने के बाद लॉ वहां से आगे चले गए। इसके बाद अब सोशल मीडिया पर लोग इस पर अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं।




हालांकि फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है कि जेंडाया और टॉम शादी कर चुके हैं। आपको बता दें कि, जेंडाया ने 2025 के गोल्डन ग्लोब्स में 5 कैरेट की हीरे की अंगूठी पहनकर अपनी सगाई का इशारा दिया था। इसके बाद 'पेज सिक्स' ने भी इस बात की पुष्टि की थी कि 29 साल के टॉम के साथ जेंडाया का रिश्ता कंफर्म हो चुका है और दोनों सगाई कर चुके हैं।




अब सगाई के एक साल बाद दोनों की शादी (Zendaya tom holland married) की खबरें आ रही हैं और प्रियंका चोपड़ा (Priyanka chopra) के एक्स स्टाइलिस्ट लॉ रोच ने ये खुलासा कर दिया है कि टॉम और जेंडाया शादी कर चुके हैं।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]