Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

Tumbbad 2 में भूत 'हस्तर' को हराएगा ये दमदार एक्टर, 27 साल से सिनेमा में है एक्टिव

Tumbbad 2 में भूत 'हस्तर' को हराएगा ये दमदार एक्टर, 27 साल से सिनेमा में है एक्टिव


हॉरर थ्रिलर तुम्बाड 2 का हर कोई बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहा है। अब सोहम शाह स्टारर इस मूवी में सिनेमा जगत के एक दिग्गज अभिनेता की एंट्री हो गई है, ज ...और पढ़ें







 तुम्बाड जैसी शानदार फिल्म बनाने वाले अभिनेता सोहम शाह इसके सीक्वल को लेकर लंबे समय से चर्चा में बने हुए हैं। हॉरर थ्रिलर के तौर पर हर कोई तुम्बाड 2 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब इस मूवी को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है और एक दिग्गज अभिनेता ने तुम्बाड 2 की कास्ट को आधिकारिक तौर पर ज्वाइन कर लिया है।


इसका एलान मेकर्स की तरफ से सोमवार को कर दिया गया है। आइए जानते हैं कि वह कौन सा एक्टर होगा जो तुम्बाड 2 में भूत हस्तर को टक्कर देगा।
तुम्बाड 2 में हुई इस एक्टर की एंट्री

लंबे समय से तुम्बाड 2 में सेलेब्स की एंट्री को लेकर चर्चा का बाजार काफी गर्म है। कुछ दिन पहले ऐसी खबर सामने आई थी की अक्षय खन्ना और श्रद्धा कपूर इस मूवी में नजर आएंगे। लेकिन ये महज एक अफवाह साबित हुई। अब सोहम शाह ने खुद इस मूवी में एक बड़े कलाकार की एंट्री पर मुहर लगाएगी और वह अभिनेता कोई और नहीं बल्कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी हैं।



जी हां पिछले 27 सालों से सिनेमा जगत में अपने दमदार अभिनय की छाप छोड़ने वाले नवाजु्द्दीन सिद्दीकी अब तुम्बाड 2 में भी अपने एक्टिंग का जलवा बिखेरेंगे। सोहम शाह ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर नवाज संग लेटेस्ट तस्वीरों को शेयर कर इस बात की पुष्टि की है और कैप्शन में लिखा है- हमें ये बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि तुम्बाड 2 में नवाजुद्दीन सिद्दीकी भाई की एंट्री हो गई है।


ऐसे में आने वाले समय में नवाजुद्दीन सिद्दीकी तुम्बाड पार्ट 2 में भूत हस्तर को हराते हुए नजर आ सकते हैं। हालांकि, अभी फिल्म से उनके किरदार को लेकर कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है।
कब रिलीज होगी तुम्बाड 2

हॉरर तुम्बाड 2 हिंदी सिनेमा की मोस्ट अवेटेड मूवीज में शामिल है। इस मूवी के पहले पार्ट ने री-रिलीज मे ऐतिहासिक कमाई करते हुए बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाई थी। उसी दौरान तुम्बाड 2 की अनाउंसमेंट की गई थी। गौर किया जाए तुम्बाड 2 की रिलीज डेट की तरफ तो 2027 में इसे बड़े पर्दे पर रिलीज किया जा सकता है। हालांकि, इसके आधिकारिक एलान का अभी सबको इंतजार है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]