Xiaomi लॉन्च करेगा तगड़े फीचर्स वाला नया लैपटॉप और स्मार्टवॉच, मिलेगा Intel का पावरफुल प्रोसेसर

शाओमी 19 मार्च को चीन में Xiaomi Book Pro 14 लैपटॉप और Xiaomi Watch S5 स्मार्टवॉच लॉन्च करने की तैयारी में है। ...और पढ़ें

Xiaomi Book Pro 14 और Watch S5 19 मार्च को चीन में लॉन्च।
लैपटॉप में 14.6-इंच 3.1K OLED डिस्प्ले, Intel Core Ultra X7।
वॉच में बेहतर बायोमेट्रिक सेंसर, 21 दिन की बैटरी लाइफ।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Xiaomi Book Pro 14 और Xiaomi Watch S5 स्मार्टवॉच चीन में जल्द लॉन्च होंगे। शाओमी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपकमिंग लैपटॉप और स्मार्टवॉच के लॉन्च का एलान किया है। कंपनी का लैपटॉप Xiaomi Notebook Pro 14 के नाम से आएगा। इसके साथ ही Watch S5 को कंपनी हेल्थ और फिटनेस ट्रैकिंग के साथ रिलीज करेगी।
Xiaomi Book Pro 14 और Watch S5 लॉन्च डिटेल्स
Xiaomi Book Pro 14 और Xiaomi Watch S5 को कंपनी 19 मार्च को चीन में लॉन्च करेगी। शाओमी के अपकमिंग लैपटॉप में 14.6-इंच का OLED डिस्प्ले मिलेगा, जिसका रेजोल्यूशन 3.1K, रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 1,600 निट्स तक होगी।

Xiaomi का यह लैपटॉप थर्ड-जेन Intel Core Ultra X7 358H प्रोसेसर के साथ मार्केट में एंट्री करेगा। इसके साथ ही लैपटॉप में 129 स्क्वायर सेंटीमीटर का टचपैड मिलेगा, जो क्विक जेस्चर कंट्रोल फीचर के साथ आएगा। कंपनी ने कन्फर्म किया है कि इसमें डुअल हार्ड ड्राइव सिस्टम मिलेगा। इनमें एक स्लॉट रिसर्व रहेगा, जिसकी मदद से यूजर्स स्टोरेज को 4TB तक बढ़ा सकते हैं। इस लैपटॉप का वजन 1.08kg होगा और यह अल्ट्रा-थिन डिजाइन के साथ मार्केट में लाया जाएगा।
कनेक्टिविटी के लिए, Xiaomi के अपकमिंग लैपटॉप में 40Gbps Thunderbolt पोर्ट, 10Gbps फुल-फीचर USB Type-C पोर्ट, 5Gbps USB Type-A पोर्ट, HDMI 2.1 TDMS, और 3.5mm ऑडियो जैक सपोर्ट मिलेगा। इसके साथ थर्मल मैनेजमेंट के लिए लैपटॉप में 10,000 स्क्वायर mm VC कूलिंग मॉड्यूल मिलने की उम्मीद है।
Xiaomi Watch S5 की बात करें तो इसमें नया फोर-लाइट फोर-पीडी सेंसर मिलेगा, जो इंप्रूव बायोमैट्रिक मॉनीटरिंग के लिए डिजाइन किया गया है। Xiaomi का दावा है कि इस वॉच में इन-होम डेवलप किया हार्ट रेट एल्गोरिद्म वर्जन 2.0 दिया गया है, जो 94 प्रतिशत हार्ट रेट एक्यूरेसी ऑफर करता है। वॉच में 150 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड्स मिलेंगे। वॉच में 815mAh की बैटरी मिलेगी, जो 21 दिनों तक का बैकअप ऑफर करेगी।

Labels
Business
Post A Comment
No comments :