Apple iPhone 19e में LTPO OLED डिस्प्ले तो iPhone 18e में मिल सकता है डायनामिक आइलैंड फीचर
Apple iPhone 19e में LTPO OLED डिस्प्ले तो iPhone 18e में मिल सकता है डायनामिक आइलैंड फीचर
Apple ने हाल ही में iPhone 17e लॉन्च किया है। अब कंपनी के अपकमिंग मॉडल्स को लेकर जानकारी सामने आई है। 2026 में आने वाले iPhone 18e में डायनामिक आइलैंड ...और पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Apple ने कुछ दिनों पहले ही ग्लोबल और इंडियन मार्केट में iPhone 17e को लॉन्च किया है। यह कंपनी का लेटेस्ट एंट्री लेवल मॉडल है। एपल ने भले ही इस बार डिजाइन और स्पेसिफिकेशन में ज्यादा बदलाव न किए हो, लेकिन अपकमिंग मॉडल को लेकर डिटेल्स सामने आ चुकी हैं। 2026 में लॉन्च होने वाले iPhone 18e में एपल डायनमिंग आइलैंड फीचर मिलेगा। इसके साथ ही रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि 2028 में आने वाले iPhone 19e में LPTO OLED डिस्प्ले मिलेगा।
iPhone 19e की संभावित स्पेसिफिकेशन्स
ZDNet Korea ने इंडस्ट्री सोर्स के हवाले से बताया है कि अपकमिंग iPhone 19e में LTPO (Low-Temperature Polycrystalline Oxide) TFT OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। iPhone का यह मॉडल 2028 में लाया जा सकता है। कंपनी फिलहाल iPhone 17e में LTPS (Low-Temperature Polycrystalline Silicon) Super Retina XDR (OLED) डिस्प्ले ऑफर करती है। यह डिस्प्ले में यह बदलाव मेजर अपग्रेड बताया जा रहा है, जो बेहतर रिफ्रेश रेट ऑफर करता है।
इसके साथ ही Apple के बारे में बताया जा रहा है कि कंपनी LTPO+ टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है। भविष्य में इस डिस्प्ले टेक्नोलॉजी को कंपनी iPhone Air मॉडल और अपने फोल्डेबल आईफोन्स में ऑफर कर सकती है।
iPhone 18e में मिलेगा Dynamic Island
रिपोर्ट्स की मानें तो iPhone 18e में कंपनी Dynamic Island फीचर देने की प्लानिंग कर रही है। इसके साथ ही इसमें A20 चिपसेट प्रोसेसर मिलेगा।
iPhone 17e की खूबियां
एपल ने कुछ हफ्तों पहले ही iPhone 17e को लॉन्च किया है। इसे 64,900 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। इस अफोर्डेबल आईफोन को 6.1-इंच (1,170×2,532 पिक्सल) Super Retina XDR (OLED) डिस्प्ले, 60Hz रिफ्रेश रेट, True Tone, और 800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ लॉन्च किया गया है। इसमें कंपनी ने Apple का A19 चिप मिलता है, जिसमें 6-कोर CPU, 4-कोर GPU, और 16-कोर Neural Engine हैं। iPhone 17e को ब्लैक, पिंक और व्हाइट कलर में लाया गया है।
Labels
Business
Post A Comment
No comments :