Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

Poco X8 सीरीज 50MP कैमरे के साथ कल करेगा एंट्री, लॉन्च से पहले जानें क्या हो सकती हैं खूबियां

Poco X8 सीरीज 50MP कैमरे के साथ कल करेगा एंट्री, लॉन्च से पहले जानें क्या हो सकती हैं खूबियां

Poco X8 सीरीज जल्द ग्लोबल और भारतीय बाजारों में लॉन्च होगी। कंपनी ने Poco X8 Pro Max 5G और Poco X8 Pro 5G के स्पेसिफिकेशन्स और स्टोरेज विकल्प जारी किए ...और पढ़ें





टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Poco X8 सीरीज जल्द ग्लोबल और इंडियन मार्केट में लॉन्च होने वाली है। कंपनी दो स्मार्टफोन Poco X8 Pro Max 5G और Poco X8 Pro 5G लॉन्च करने वाली है। इनके लॉन्च से पहले कंपनी ने स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और स्टोरेज ऑप्शन रिवील किए हैं। पोको ने कन्फर्म किया है कि Pro Max वेरिएंट को दो और Pro मॉडल को तीन रैम और स्टोरेज ऑप्शन में बिक्री के लिए उपलब्ध करवाया जाएगा।

Poco X8 Pro सीरीज की संभावित खूबियां

Xiaomi के सब-ब्रांड पोको ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया है कि Poco X8 Pro Max 5G स्मार्टफोन ग्लोबल मार्केट में 12GB रैम के साथ 256GB और 512GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इसके साथ ही Poco X8 Pro 5G स्मार्टफोन 8GB रैम के साथ 256GB और 512GB स्टोरेज और टॉप वेरिएंट 12GB+512GB ऑप्शन के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

कैमरा की बात करें तो Poco X8 Pro सीरीज स्मार्टफोन डुअल कैमरा सेटअप के साथ आएगा। फोन्स में 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलेगा। इसके साथ ही Poco X8 Pro Max 5G में 6.83-इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलेगी। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz तक और ब्राइटनेस 3,500 निट्स की होगी। इसके साथ ही Poco X8 Pro 5G में थोड़ी छोटी 6.59 इंच की AMOLED डिस्प्ले होगी और इसके फीचर प्रो मैक्स जैसे ही होंगे।

Poco X8 Pro सीरीज के दोनों मॉडल IP66 + IP68 + IP69 + IP69K रेटिंग के साथ आएंगे। Pro Max वेरिेंट में अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलेगा। इसके साथ ही Poco X8 Pro Max 5G के ग्लोबल वेरिएंट में 8,500mAh की बैटरी होगी। हालांकि इंडियन मार्केट में यह फोन 9000mAh बैटरी के साथ आएगा।


अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Poco X8 Pro Max 5G में 3nm ऑक्टा कोर MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट दिया जा सकता है। इसके साथ ही Pro वेरिएंट में 4nm ऑक्टा कोर MediaTek Dimensity 8500 Ultra SoC दिया जाएगा। Poco X8 Pro 5G स्मार्टफोन में 6500mAh बैटरी मिलेगी। इस सीरीज 100W वायर्ड फास्ट चार्ज और Pro Max मॉडल 27W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग दी जाएगी।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]