Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

भारत आ रहा था ईरान का एयरक्राफ्ट, US के हवाई हमले की चपेट में आया

भारत आ रहा था ईरान का एयरक्राफ्ट, US के हवाई हमले की चपेट में आया

ईरान के मशहद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर खड़े महान एयर के एक विमान पर अमेरिका ने हमला कर दिया है। यह विमान मानवीय सहायता मिशन के तहत नई दिल्ली के लिए ...और पढ़ें





डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ईरान से भारत आ रहे हवाई जहाज पर अमेरिका ने हमला कर दिया है। इस विमान को एक मानवीय सहायता मिशन के तहत नई दिल्ली के लिए उड़ान भरनी थी।

समाचार एजेंसी एएनआई के ईरानी सूत्रों के मुताबिक, ईरान के मशहद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर खड़ा महान एयर (Mahan Air) का एक विमान US के हवाई हमले की चपेट में आ गया।
अमेरिका का ईरानी विमान पर हमला

ईरानी सूत्रों ने बताया, 'मशहद हवाई अड्डे पर अमेरिका द्वारा किए गए हवाई हमले में महान एयर का विमान क्षतिग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि यह विमान मानवीय सहायता पहुंचाने के लिए दिल्ली जाने वाला था।'


रिपोर्ट के अनुसार, इस विमान को आने वाले दिनों में नई दिल्ली पहुंचना था, ताकि दवाओं सहित अन्य मानवीय सामग्रियों की ढुलाई में मदद मिल सके।

ईरान में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच, इस घटना ने क्षेत्र में नागरिक और मानवीय सहायता से जुड़ी विमानन गतिविधियों की सुरक्षा को लेकर नई चिंताएं पैदा कर दी हैं।

ईरान ने इस युद्ध के बीच भारत के साथ मानवीय सहायता की खेप भेजने के संबंध में समन्वय स्थापित किया हुआ है। इस महीने की शुरुआत में, भारत ने ईरान को सहायता सामग्री भेजी थी।

अमेरिका की ओर से इस हमले की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन माना जा रहा है कि इस घटना से वाशिंगटन और तेहरान के बीच पहले से ही तनावपूर्ण संबंधों में और अधिक कड़वाहट आ सकती है।


ईरान की सबसे बड़ी निजी विमानन कंपनियों में से एक, महान एयर अक्सर अंतरराष्ट्रीय जांच-पड़ताल के केंद्र में रही है। यह एयरलाइन कई वर्षों से अमेरिकी प्रतिबंधों के दायरे में है अमेरिका का आरोप है कि इस एयरलाइन के संबंध ईरान के 'इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स' (IRGC) से हैं।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]