Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

US-इजरायल के हमलों के खिलाफ ईरान का एक्शन, 16वीं बार किया अटैक

US-इजरायल के हमलों के खिलाफ ईरान का एक्शन, 16वीं बार किया अटैक


ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने दोहराया कि ईरान अपनी रक्षा के लिए दृढ़ है और यूएस-इजरायल के हमलों का सामना करेगा। ...और पढ़ें





 ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने एक बार फिर से दोहराया कि तेहरान अपनी रक्षा करने और यूएस-इजरायल का हमले का सामना करने के लिए पक्का इरादा रखता है। इस बात की जानकारी राज्य प्रसारक प्रेस टीवी के हवाले से दी गई।


इससे पहले अराघची ने एक्स पर पोस्ट किया था कि, “हमारे पास अपने पूरब और पश्चिम में यूएस मिलिट्री की हार की स्टडी करने के लिए दो दशक का समय था। हमने उसी हिसाब से सबक शामिल किए हैं। हमारी राजधानी में बमबारी का हमारी युद्ध करने की क्षमता पर कोई असर नहीं पड़ता है। हमारा डीसेंट्रलाइज्ड मोजेक डिफेंस हमें यह तय करने में मदद करता है कि युद्ध कब और कैसे खत्म होगा।”


'सेल्फ डिफेंस हमारा अधिकार'

ईरानी सरकार ने यह भी कहा, “हमने कभी कोई युद्ध शुरू नहीं किया और न ही किसी पड़ोसी देश पर हमला किया है। हालांकि, यूनाइटेड नेशंस चार्टर के तहत सेल्फ-डिफेंस हमारा अंदरूनी अधिकार है। ईरान का जवाब पूरी तरह से उन ठिकानों पर है जहां से हमारे इलाके के खिलाफ कार्रवाई की गई है।”

16वीं बार हमला

इस बीच, ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4 के तहत 16वीं बार हमले को अंजाम देने की घोषणा की, जिसमें ईरान के खिलाफ पिछले हमलों के बदले में इस इलाके में यूएस और इजरायली सेनाओं को निशाना बनाया गया।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]