Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

'हिंदू बहुत ही डरपोक...', लियारी का बादशाह बन हमजा हुआ खतरनाक, धांसू ट्रेलर OUT

'हिंदू बहुत ही डरपोक...', लियारी का बादशाह बन हमजा हुआ खतरनाक, धांसू ट्रेलर OUT

Dhurandhar 2 Trailer OUT: धुरंधर 2 द रिवेंज का धमाकेदार ट्रेलर जारी हो गया है। इस बार हमजा उर्फ रणवीर सिंह पहले से भी ज्यादा खतरनाक बनकर आया है। ...और पढ़ें




धुरंधर 2 का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम


धुरंधर 2 द रिवेंज का एक्शन पैक ट्रेलर रिलीज


19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म


3 मिनट के ट्रेलर में बेतहाशा खून खराबा


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म धुरंधर 2 द रिवेंज (Dhurandhar 2 The Revenge Trailer) का ट्रेलर रिलीज हो गया है। हमजा उर्फ जसकीरत सिंह रांघी के किरदार में रणवीर सिंह पहले से और भी ज्यादा खतरनाक लगे।

आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म धुरंधर का दूसरा पार्ट 4 महीने बाद बड़े पर्दे पर रिलीज के लिए तैयार है। 12 दिन पहले फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज किया गया है जो फुल एक्शन और खून-खराबे से भरा हुआ है।

धुरंधर 2 का ट्रेलर आउट

'हिंदू बहुत ही डरपोक कौम है। पड़ोस में ही रहते हैं हम। गूदे भर का जोर लगा लो और बिगाड़ लो जो बिगाड़ सकते हो', 3 मिनट 25 सेकंड के धमाकेदार ट्रेलर की शुरुआत ही इंटेंस सीन से शुरू होती है। रहमान डकैत की मौत के बाद लियारी का बादशाह बनकर रणवीर सिंह चुन-चुनकर दुश्मनों का खात्मा करेंगे।



एक्शन से भरपूर 3 मिनट का ट्रेलर

धुरंधर 2 में पहली फिल्म से ज्यादा एक्शन और खून-खराबा देखने को मिलेगा। फिल्म में कई सीन्स ऐसे हैं जो सस्पेंस से भरा हुआ है। फिल्म में हमजा उर्फ जसकीरत सिंह की जिंदगी के बारे में दिखाया जाएगा, सारा अर्जुन का हाथ में बंदूक लेना भी हैरान करता है। इस बार अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर माधवन का स्क्रीन प्रेजेंस भी तगड़ा होने वाला है।
मोस्ट अवेटेड ट्रेलर देखते ही सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर हलचल पैदा हो गई है। अभी एक घंटा भी नहीं हुआ और अभी से फिल्म के ट्रेलर को एक मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल गए हैं।


धुरंधर 2 की रिलीज डेट

धुरंधर 2 बड़े पर्दे पर 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पहली फिल्म 5 दिसंबर 2025 को आई थी जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। इस फिल्म ने दुनियाभर में 1300 करोड़ के ऊपर कारोबार किया था। फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]