'हमारी बेतुकी लड़ाइयां...', पति से अलग रह रहीं Divya Agarwal, बोलीं- 'हम गर्लफ्रेंड-ब्वॉयफ्रेंड की तरह हैं'

बिग बॉस फेम दिव्या अग्रवाल (Divya Agarwal) ने स्वीकार किया है कि वह अपने पति अपूर्व पिलगांवकर से अलग रही हैं। उन्होंने इसके पीछे की वजह बताई है। ...और पढ़ें

दिव्या अग्रवाल ने पति से अलग रहने की बताई वजह। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
दिव्या अग्रवाल पति से रह रही हैं अलग
दिव्या अग्रवासल ने बताई अलग रहने की वजह
दो साल पहले हुई थी दिव्या की शादी
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। The 50 में दिव्या अग्रवाल (Divya Agarwal) अपनी मैरिड लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रही थीं। एक कंटेस्टेंट ने खुलासा किया था कि दिव्या अपने पति अपूर्व पिलगांवकर (Apurva Pilgaonkar) से अलग रहती हैं।
अब दिव्या अग्रवाल ने शादी के बाद पति अपूर्व पिलगांवकर से अलग रहने की खबरों पर बात की है। उन्होंने स्वीकार किया है कि वह अपने पति से अलग रहती हैं। उन्होंने इसके पीछे की असली वजह भी बताई है।
अलग रहने पर बोलीं दिव्या अग्रवाल
दिव्या अग्रवाल का कहना है कि वह और उनके पति अलग-अलग घर में रहते हैं और कभी-कभी गर्लफ्रेंड-ब्वॉयफ्रेंड की तरह मिलते हैं। इंडिया फोरम्स के साथ बातचीत में दिव्या ने कहा, "जैसा दिखता है, विचार उससे एकदम अलग है। किस्मत से आज के समय में मेरे पास कई दोस्त हैं जिन्हें पता है कि सिचुएशन क्या है। इसी वजह से वे इन चीजों पर पॉजिटिवली रिएक्ट करते हैं।"

दिव्या और अपूर्व का है अलग-अलग घर
दिव्या अग्रवाल ने आगे कहा, "हम अलग-अलग रहते हैं। हमारे अलग-अलग घर हैं। मैं अपने घर की देखभाल करती हूं और वह अपने घर की देखभाल करता है जहां उनके पैरेंट्स भी रहते हैं। वह अपने काम के क्लोज है और मैं अपने काम के। हम गर्लफ्रेंड-ब्वॉयफ्रेंड की तरह मिलते हैं। हम चैटिंग करते हैं। हम डेट्स पर मिलते हैं। हम एक-दूसरे के घर जाकर सरप्राइज देते हैं।"

लड़ाइयों की वजह से लिया फैसला?
दिव्या अग्रवाल ने अलग-अलग रहने के फेज को खूबसूरत बताया और कहा कि इससे वे बेतुकी लड़ाइयों से दूर रहते हैं। दिव्या ने कहा, "यह बहुत खूबसूरत जिंदगी हैं। मुझे लगता है कि यह हमें जिंदा रखता है, यह हमारे रिलेशनशिप को जिंदा रखता है। मुझे लगता है कि यह बहुत खूबसूरत चीज है। इससे हमारी बेवकूफी भरी लड़ाइयां जो पति पत्नी के बीच होते हैं जैसे गीला टावल यहां क्यों रखा, बर्तन वहां क्यों रखा... वो काफी हद तक कम हो जाता है।"

Labels
Mirchmasala
Post A Comment
No comments :