Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

MasterChef India 9 में ओडिशा की बहनों का जादू, फर्स्ट रनर-अप बनीं सिस्टर्स को मिली लाखों की प्राइज मनी

MasterChef India 9 में ओडिशा की बहनों का जादू, फर्स्ट रनर-अप बनीं सिस्टर्स को मिली लाखों की प्राइज मनी


MasterChef India Season 9 Runner Up: मास्टरशेफ इंडिया सीजन 9 का फिनाले हो चुका है। खिताब भले ही नागपुर के भाइयों ने जीता लेकिन ओडिशा की बहनों ने भी कम ...और पढ़ें





ओडिशा की बहनें बनीं मास्टरशेफ इंडिया सीजन 9 की रनर-अप। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम


ओडिशा की अंजू-मंजू प्रधान बनीं फर्स्ट रनर-अप


मास्टरशेफ इंडिया 9 के फिनाले में मिली प्राइज मनी


इस सीजन में पारिवारिक जोड़ियों ने किया था मुकाबला


 मास्टरशेफ इंडिया का नौंवा सीजन शानदार फिनाले राउंड के साथ खत्म हो गया है। इस सीजन के विनर नागपुर के रहने वाले दो भाई विक्रम और अजिंक्य गंधे बने। विजेताओं के साथ-साथ चर्चा फर्स्ट रनर-अप की भी है। दो बहनें इस बार फर्स्ट रनर-अप बनीं।


मास्टरशेफ इंडिया सीजन 9 की फर्स्ट रनर-अप रहीं ओडिशा की अंजू प्रधान और मंजू ओझा ने अपनी ऑथेंटिक और यूनीक कुकिंग स्टाइल से जजेस और दर्शकों का दिल जीत लिया। दोनों ने अपने रीजनल फूड्स को नेशनल मंच पर प्रेजेंट किया जिसे चखकर शो के जजेस भी वाहवाही करने से पीछे नहीं रहे।
फर्स्ट रनर-अप को मिली कितनी प्राइज मनी?

मास्टरशेफ इंडिया सीजन 9 के विनर्स को जहां गोल्डन शेफ कोट और 25 लाख रुपये कैश प्राइज मनी मिली, वहीं फर्स्ट रनर-अप रहीं दोनों बहनों को भी कैश प्राइज मिली है। रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों 10-15 लाख रुपये मिलेहैं। वहीं, सेकंड रनर-अप रहे हैदराबाद की मां-बेटी चंदना और साई श्री रचकोंडा को भी छोटा अमाउंट दिया गया।

इस बार क्यों अलग था मास्टरशेफ इंडिया सीजन 9?

इस बार का मास्टरशेफ इंडिया सीजन 9 बाकियों से अलग था। इस बार फैमिली जोड़ी के साथ कॉम्पटीशन किया गया, चाहे वो भाई-बहन, मां-बेटी या फिर दूसरे रिश्तेदार हों। टीम वर्क के साथ सभी को अपनी कुकिंग स्किल्स दिखानी थी और सभी ने वैसा ही किया। ऑथेंटिक फूड के साथ एक्सपेरिमेंट कर शानदार प्रेजेंटेशन से जजेस को हैरान किया। मास्टरशेफ इंडिया 9 के जजेस रणवीर बरार, विकास खन्ना और कुणाल कपूर हैं।


इससे पहले सेलिब्रिटी मास्टरशेफ आया था जिसमें कई टीवी और बॉलीवुड स्टार्स ने अपनी कुकिंग स्किल्स दिखाई थी। सेलिब्रिटी मास्टर शेफ के विजेता गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) बने थे। वहीं, फर्स्ट रनर-अप निक्की तंबोली और सेकंड रनर-अप तेजस्वी प्रकाश थे।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]