Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

JBL Grip स्पीकर AI Sound Boost फीचर और 12 घंटे तक बैटरी लाइफ के साथ हुआ लॉन्च, चेक करें कीमत और फीचर्स

JBL Grip स्पीकर AI Sound Boost फीचर और 12 घंटे तक बैटरी लाइफ के साथ हुआ लॉन्च, चेक करें कीमत और फीचर्स

JBL ने भारत में AI फीचर से लैस JBL Grip अल्ट्रा-पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च किया है। इसमें AI Sound Boost और Auracast जैसे फीचर्स हैं। ...और पढ़ें




 जेबीएल ने भारत मेंAI फीचर से लैस JBL Grip अल्ट्रा-पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च किया है। यह स्पीकर AI Sound Boost और Auracast फीचर के साथ लॉन्च किया है। ये स्पीकर सिंगल चार्ज में 12 घंटे तक का बैकअप ऑफर करते हैं। साउंड आउटपुट की बात करें तो ये 16W साउंड डिलीवर करते हैं। ये स्पीकर IP68 रेटिंग के साथ आता है। इसके साथ ही कंपनी ने इसमें एंबिएंट लाइटिंग का सपोर्ट भी दिया है।

JBL Grip की कीमत

JBL Grip को कंपनी ने 11,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया है। यह स्पीकर ब्लैक, व्हाइट, पर्पल, रेड, ब्लू और कैमो कलर ऑप्शन में लाया गया है। इसे प्रमुख ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और पार्टनर रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है।
JBL Grip की खूबियां

JBL Grip के बारे में कंपनी का कहना है कि यह 16W आउटपुट ऑफर करता है। इसमें AI Sound Boost का सपोर्ट मिलता है, जो रियल टाइम में म्युजिक एनालाइस करता है और स्पीकर के डिस्ट्रॉशन को कम करते हुए हाई वॉल्यूम लेवल के लिए ऑप्टिमाइज करता है।




कनेक्टिविटी के लिए JBL Grip स्पीकर में Bluetooth 5.4 दिया गया है, जो A2DP 1.4 और AVRCP 1.6 प्रोफाइल ऑफर करता है। JBL Portable की मदद से यूजर्स स्पीकर की एंबिएंट लाइट और स्पीकर सेटिंग को कंट्रोल कर सकते हैं। जैसा ही हमने बताया यह स्पीकर Auracast सपोर्ट के साथ आता है। यानी यूजर्स दो स्पीकर पेयर कर स्टीरियो साउंड इनेबल कर सकते हैं। इतना ही नहीं यूजर्स इस फीचर की मदद से मल्टीपल स्पीकर कनेक्ट कर सकते हैं।


JBL Grip स्पीकर को लेकर कंपनी का दावा है कि यह 12 घंटे का प्लेबैक ऑफर करता है। इसके साथ ही Playtime Boost की मदद से 2 घंटे का अतिरिक्त बैकअप मिल सकता है। इसमें 10.01Wh Li-ion बैटरी दी गई है। JBL Grip में IP68 रेटिंग का सपोर्ट दिया गया है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]