पाकिस्तानी गेंदबाज ने फिर की फिक्सिंग? फेंकी मोहम्मद आमिर से भी लंबी नौ बॉल, खड़े हो रहे हैं सवाल

पाकिस्तान के घरेलू टी20 टूर्नामेंट नेशनल कप में एक गेंदबाज ने ऐसी नो बॉल फेंकी है जिससे फिक्सिंग को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। इस गेंदबाज ने मोहम्मद आ ...और पढ़ें

पाकिस्तानी गेंदबाज ने फेंकी लंबी नो बॉल
पाकिस्तानी गेंदबाज ने फेंकी गजब नो बॉल
नो बॉल देखने के बाद फिक्सिंग के सवाल हो रहे हैं खड़े
मोहम्मद आमिर के कारनामे हुए ताजा
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज असद अख्तर ने नेशनल टी20 कप के दौरान वो काम कर दिया है जिसने फिक्सिंग के भूत को फिर से केंद्र में ला दिया। दरअसल, इस गेंदबाज ने टूर्नामेंट के एक मैच के दौरान ऐसी नो बॉल फेंकी जिससे अतीत की याद ताजा हो गई और फिक्सिंग के सवाल भी लोगों के मन में कौंधने लगे।
कराची ब्लूस से खेल रहे असद ने शनिवार को लाहौर ब्लूस के खिलाफ खेले गए एक मैच में 21 रन खर्च किए। इस ओवर में असद ने दो वाइड और दो नो बॉल फेंकी जिसमें से एक नो बॉल काफी लंबी थी। यानी इस गेंद को फेंकने के दौरान उनका पैर पॉपिंग क्रीज के काफी ज्यादा बाहर चला गया था।
मोहम्मद आमिर की आ गई याद
ये नो बॉल उसी तरह की थी जिस तरह की पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने साल 2010 में इंग्लैंड के दौरे पर फेंकी थी और फिर बाद में स्पॉट फिक्सिंग में पकड़े गए थे। असद की नो बॉल देखने के बाद लोगों के मन में एक बार फिर सवाल उठ रहा है कि कहीं असद ने भी तो फिक्सिंग के चलते ऐसी नो बॉल तो नहीं फेंकी। असद की नो बॉल तो आमिर की नो बॉल से काफी ज्यादा बड़ी थी।
कौन है असद?
असद पाकिस्तान के उभरते हुए सितारे हैं। उन्होंने इसी साल डेब्यू किया था और अभी तक सिर्फ पांच टी20 मैच खेले हैं। उन्होंने 9.14 की औसत से तीन विकेट लिए हैं। हालांकि, इस समय खेले जा रहे नेशनल टी20 कप में उनके हिस्से सिर्फ एक ही विकेट आया है। इस दौरान उनका इकॉनमी 11.25 का रहा है। उनकी कोशिश भी अपने देश के लिए क्रिकेट खेलने की है। इस मैच में उन्होंने जो प्रदर्शन किया उससे टीम को कोई नुकसान नहीं हुआ और कराची ने ये मैच अपने नाम किया।

Labels
Sports
Post A Comment
No comments :