Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

Shah Rukh Khan के पास नहीं है आमिर जैसी होशियारी, मिर्जापुर एक्टर 'लिलिपुट' का किंग की च्वाइस पर बेबाक बयान

Shah Rukh Khan के पास नहीं है आमिर जैसी होशियारी, मिर्जापुर एक्टर 'लिलिपुट' का किंग की च्वाइस पर बेबाक बयान

मिर्जापुर में 'दद्दा त्यागी' बनकर दर्शकों का दिल जीत चुके वेटरन एक्टर लिलिपुट ने हाल ही में शाह रुख खान के करियर को लेकर बेबाक बयान दिया है। उन्होंने ...और पढ़ें






शाह रुख खान की च्वाइस पर लिलिपुट ने उठाया सवाल/ फोटो- Instagram


लिलिपुट ने शाह रुख खान को लेकर की टिप्पणी


आमिर खान को क्यों बताया शाह रुख से ज्यादा होशियार?


जीरो की असफलता और जवान की सक्सेस पर बोले लिलिपुट


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। वेटरन एक्टर एमएम फारुकी उर्फ लिलिपुट ने हाल ही में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के फिल्मी करियर पर बात की। उन्होंने बातों ही बातों में शाहरुख खान की स्क्रिप्ट च्वाइस पर काफी सवाल खड़े किए हैं।


वेब सीरीज 'मिर्जापुर' में 'दद्दा त्यागी' का किरदार अदा करने वाले अभिनेता लिलिपुट ने शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो' के फ्लॉप होने को लेकर भी टिप्पणी की और साथ ही बातों ही बातों में आमिर खान को शाहरुख से ज्यादा होशियार बता दिया। लिलिपुट ने किंग खान को लेकर क्या दावा किया, नीचे पढ़ें डिटेल्स:
'वह बेचारा क्या कर सकता है' - लिलिपुट

सिद्धार्थ कनन से खास बातचीत के दौरान अभिनेता लिलिपुट ने शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो' के फ्लॉप होने पर बातचीत करते हुए कहा, "उन्होंने अपनी पूरी कोशिश की। शाहरुख ने मेहनत में कोई कमी नहीं छोड़ी, लेकिन अगर कोई चीज इफेक्टिव नहीं है, तो उसमें वह बेचारा क्या कर सकता है? यह तो बिल्कुल वही बात है कि आप किसी को बोल रहे हो कि वह हैंडसम है, लेकिन ऑनस्क्रीन खूबसूरत नहीं लगता है।"


जब लिलिपुट से यह पूछा गया कि क्या उन्होंने 'जीरो' के बॉक्स ऑफिस पर फेलियर की प्रेडिक्शन पहले ही कर दी थी? तो अभिनेता ने जवाब देते हुए कहा, "मेरे अंदर इतनी हिम्मत नहीं है कि मैं ऐसा करूं। मैंने सिर्फ इतना कहा था कि फिल्म पर बहुत पैसा लगाया गया है। मैं कोई क्रिटिक नहीं हूं, ना ही उतना पढ़ा-लिखा हूं कि फिल्मों को एनालाइज करूं और जजमेंट दूं। यह ऑडियंस डिसाइड करती है कि फिल्म अच्छी है या फिर नहीं।"



आमिर खान की तरह अच्छी स्क्रिप्ट नहीं चुनते शाहरुख खान?

लिलिपुट ने इस बातचीत में शाहरुख खान के स्क्रिप्ट चुनने को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा,


"मैं यह मानता हूं और मैंने कहा भी है। शाहरुख खान की फिल्में देखने के बाद मुझे ऐसा महसूस हुआ है कि उनके अंदर स्क्रिप्ट चुनने का वह सेंस नहीं है, जो आमिर खान के पास है। अगर आप सफल होते हो, तो इसका मतलब यह नहीं है कि आप भगवान हो। आप अभी भी इंसान ही हो, यह मैटर नहीं करता कि आप कितने ग्रेट हो, सभी के अंदर कमियां होती हैं।"



उन्होंने आगे कहा, "आप शायद पूरी ईमानदारी से काम कर रहे हों और शाहरुख तो करते हैं। वह काम के प्रति ईमानदार हैं, इसे लेकर किसी को डाउट नहीं है, लेकिन कई लोग ऐसे होते हैं, जिनके अंदर स्क्रिप्ट चुनने का सेंस नहीं होता। शायद उनमें भी नहीं है। यह कोई शर्मनाक या बुरी बात नहीं है।" लिलिपुट ने बातचीत को खत्म करते हुए इंटरव्यू में यह भी बताया कि कई लोगों को 'जवान' पसंद आई, लेकिन उन्हें यह फिल्म बिल्कुल भी पसंद नहीं आई।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]