Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

Dhurandhar 2 की कमाई पर पाइरेसी का डाका, YouTube पर लीक हुई Spy Thriller

Dhurandhar 2 की कमाई पर पाइरेसी का डाका, YouTube पर लीक हुई Spy Thriller

मेकर्स की तमाम कोशिशों के बावजूद Dhurandhar 2 पाइरेसी का शिकार हो गई है। ...और पढ़ें







19 मार्च को रिलीज हुई है 'धुरंधर 2'


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 19 मार्च को रिलीज होने के बाद से ही धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। जहां फैन्स और दर्शक सिनेमाघरों में फिल्म का मजा ले रहे हैं, वहीं धुरंधर: द रिवेंज का एक लो-रिजॉल्यूशन, मोबाइल से रिकॉर्ड किया गया वर्जन ऑनलाइन लीक हो गया है।

ऑनलाइन लीक हुआ पायरेटेड वर्जन

फिल्म की रिलीज के बाद, एक चैनल ने इसका 3 घंटे 49 मिनट का पायरेटेड वर्जन अपलोड कर दिया। अब, जब यह पायरेटेड वर्जन वायरल हो रहा है, यूजर्स ने इस पर रिएक्शन देना शुरू कर दिया। एक यूजर ने आदित्य धर और यामी गौतम को टैग करते हुए लिखा, 'धुरंधर 2, YouTube पर अपलोड कर दी गई है। कृपया YouTube पर इसकी शिकायत करें। मैं सच में चाहता हूं कि यह फिल्म कम से कम 3000 करोड़ का आंकड़ा पार करे। मुझे इसकी कहानी कहने का अंदाज और सिनेमैटोग्राफी बहुत पसंद आई। क्लाईमैक्स देखकर मेरी आंखों में आंसू आ गए'।

आदित्य धर ने दर्शकों से की थी रिक्वेस्ट

एक हफ्ते पहले ही आदित्य धर ने सोशल मीडिया पर दर्शकों से फिल्म के Spoilers ना देने की रिक्वेस्ट की थी और कहा था कि यह एक निर्देशक को देने के लिए आपका सबसे प्यारा तोहफा होगा। हालांकि उनकी रिक्वेस्ट के बावजूद Spolers ही नहीं पूरी फिल्म की अपलोड कर दी गई।


एक ने लिखा, 'आदित्य सर कृपया YouTube पर देखें; Dhurandhar 2 लगभग पूरी तरह से अपलोड हो चुकी है। कुछ जलने वाले लोग थिएटर में इसके चलने पर असर डालने की कोशिश कर रहे हैं। कृपया इसे YouTube से हटा दें। भारत माता की जय'।


आदित्य धर (Aditya Dhar) द्वारा निर्देशित, यह स्पाई एक्शन थ्रिलर (Spy Thriller) सिनेमाघरों में 11 दिन पूरे कर चुकी है और इन दिनों में इसने कमाई के कई रिकॉर्ड्स तोड़े हैं। 'धुरंधर: द रिवेंज' में कलाकारों की एक बड़ी टोली है, जिसमें रणवीर सिंह, संजय दत्त , आर. माधवन, राकेश बेदी, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन जैसे कलाकार शामिल हैं।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]