Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

रंगों में सराबोर धनबाद: हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही होली, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

रंगों में सराबोर धनबाद: हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही होली, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम



Holi 2026: धनबाद में होली का पर्व पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा है। होली को लेकर बच्चों और युवाओं में विशेष जोश देखा जा रहा है। ...और पढ़ें






 पूरे देश के साथ आज बुधवार, 4 मार्च को झारखंड सहित धनबाद में भी होली धूमधाम से मनाई जा रही है। रंगों के इस पर्व को लेकर लोगों में उत्साह और उमंग का माहौल है। सुबह से ही शहर और गांव रंगों की रौनक से सराबोर नजर आ रहे हैं।


लोग एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर, पिचकारियों से रंग बरसाकर और मिठाइयां बांटकर होली का आनंद ले रहे हैं। कई स्थानों पर ढोल-नगाड़ों के साथ जुलूस निकाले गए, वहीं मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना भी की गई। इससे पहले मंगलवार रात विधि-विधान के साथ होलिका दहन संपन्न हुआ।

सबसे अधिक उत्साह बच्चों और युवाओं में देखने को मिल रहा है, जो सुबह से ही रंगों में रंगे नजर आ रहे हैं। होली का यह पर्व आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश देता है। लोग पुराने गिले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे को “बुरा न मानो, होली है” कहते हुए गले मिल रहे हैं।
होली के मद्देनजर धनबाद पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। प्रशासन ने लोगों से शांति, सौहार्द और जिम्मेदारी के साथ त्योहार मनाने की अपील की है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]