पलामू में इलेक्ट्रिक अप्लायंसेज की गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

मंगलवार देर रात मेदिनीनगर के रेड़मा स्थित एक इलेक्ट्रिक अप्लायंसेज गोदाम में भीषण आग लग गई। आग की लपटें तेजी से फैलीं, जिससे लाखों रुपये के इलेक्ट्रिक ...और पढ़ें
-1772592890589_v.webp)
मेदिनीनगर (पलामू)। शहर थाना क्षेत्र के रेड़मा स्थित रांची रोड पानी टंकी के समीप एक इलेक्ट्रिक अप्लायंसेज के गोदाम में मंगलवार देर रात भीषण आग लग गई। आग की लपटें देखते ही देखते पूरे गोदाम में फैल गईं, जिससे आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गोदाम से घना धुआं उठता देख स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
आग की घटना में गोदाम में रखे इलेक्ट्रिक सामान, वायरिंग उपकरण और अन्य अप्लायंसेज के जलकर खाक होने की आशंका है। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक लाखों रुपये की संपत्ति के नुकसान की संभावना जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
आग लगने के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल सका है। शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और दमकल विभाग मामले की जांच में जुटे हैं।

Labels
Desh
Post A Comment
No comments :