'मेरी जगह आकर...', एमएस धोनी के हंसने वाले बयान पर गौतम गंभीर ने दिया मजेदार जवाब, अपने रोल को लेकर कही बड़ी बात

भारतीय क्रिकेट टीम के कोच गौतम गंभीर ने एमएस धोनी के उस बयान पर अपनी टिप्पणी की है जिसमें धोनी ने उसे टी20 वर्ल्ड कप के बाद हंसने को कहा था। ...और पढ़ें
-1773678078312_v.webp)
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद एमएस धोनी ने इंस्टाग्राम पर बधाई दी थी और इस बधाई में उन्होंने कोच गौतम गंभीर से कहा था कि थोड़ा हंस सकते हैं। आमतौर पर गंभीर रहने वाले टीम इंडिया के कोच के लिए धोनी ने ये कमेंट मजे लेते हुए किया था जिस पर अब कोच का जवाब आया है।
धोनी यूं तो सोशल मीडिया पर काफी कम पोस्ट लिखते हैं, लेकिन जैसे ही भारत ने न्यूजीलैंड को मात देकर तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीता वैसे ही धोनी ने टीम को बधाई दी और गंभीर से हंसने की अपील की। धोनी उस दिन अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मौजूद थे जहां फाइनल खेला गया था।
'मैं भी लिखूंगा यही बात'
गंभीर रेवस्पोर्ट्स के कार्यक्रम में धोनी के हंसने वाले बयान पर अपना जवाब दिया। उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि एक दिन धोनी उनकी जगह हों और वह धोनी की जगह, तब वह भी यही बात लिखेंगे। गंभीर ने कहा, "धोनी आए और वर्ल्ड कप फाइनल देखा ये अच्छी बात है। ये भी अच्छी बात है कि उन्होंने मुझे हंसने को कहा। मैं दुआ करता हूं कि एक दिन वह मेरी जगह होंगे और मैं उनकी जगह और उम्मीद है कि डगआउट में वह उस दिन हंसेंगे।"
क्या था धोनी का पोस्ट
धोनी ने भारत की जीत के बाद इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखा था। धोनी ने अपनी पोस्ट में भारत को बधाई देते हुए लिखा था, "अहमदाबाद में इतिहास रचा गया। टीम और सपोर्ट स्टाफ को बहुत-बहुत बधाई। पूरे देश के फैंस को भी बधाई। आप सभी को खेलता देखते हुए अच्छा लगा। कोच साहब आप पर स्माइल अच्छी लगती है। आपकी इंटेंसिटी और स्माइल शानदार कॉम्बो शानदार। बुमराह के बारे में कुछ न लिखूं तो ही अच्छा है। चैंपियन बॉलर।"

Labels
Sports
Post A Comment
No comments :