चाईबासा में आपसी विवाद में भतीजे ने चाचा की पीट-पीटकर की हत्या, बालू के ढेर में दबाया शव

पश्चिमी सिंहभूम के टोंटो प्रखंड में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। भतीजे लेंका केराई ने अपने चाचा बेहरा केराई (51) की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी औ ...और पढ़ें

भतीजे ने चाचा की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या की।
शव को बालू के ढेर में गाड़कर छिपाने का प्रयास।
माघे पर्व के दौरान हुए विवाद में घटना को अंजाम।
चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो प्रखंड के बुंडू टोला में अधेड़ की हत्या कर शव को बालू में गाड़ देने का सनसनीखेज मामला शुक्रवार को सामने आया। सूचना मिलते ही टोंटो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान बुंडू टोला निवासी बेहरा केराई (51 वर्ष) के रूप में हुई है। ॉ
जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात बेहरा केराई और उसके भतीजे लेंका केराई के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि लेंका केराई ने लाठी-डंडे से पीटकर अपने चाचा की हत्या कर दी।
बालू के ढेर में गाड़ दिया शव
घटना के बाद साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से आरोपी ने शव को घर से कुछ दूरी पर स्थित वीरेंद्र केराई के निर्माणाधीन मकान के पास बालू के ढेर में गाड़ दिया। गुरुवार को संदेह होने पर बालू हटाने पर शव बरामद हुआ, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।
सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया और बाद में परिजनों को सौंप दिया। टोंटो थाना प्रभारी सुकुमार हेंब्रम ने बताया कि आरोपित लेंका केराई को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हत्या में प्रयुक्त लाठी-डंडा जब्त
पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त लाठी-डंडा भी जब्त कर लिया है और मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि माघे पर्व के दौरान खान-पान के बीच हुए विवाद में आरोपी ने आवेश में आकर घटना को अंजाम दिया।

Labels
Desh
Post A Comment
No comments :