Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

अबुआ आवास की जिद बनी काल, बेटे ने आंगन में घर बनाने को लेकर पिता की हत्या की; सौतेली मां घायल

अबुआ आवास की जिद बनी काल, बेटे ने आंगन में घर बनाने को लेकर पिता की हत्या की; सौतेली मां घायल


कुमारडुंगी के बाईहातु गांव में अबुआ आवास योजना को लेकर हुए विवाद में बेटे प्रकाश पान ने अपने पिता सत्यवान पान की हत्या कर दी और सौतेली मां यमुना देवी ...और पढ़ें




अबुआ आवास की जिद बनी काल


बेटे ने अबुआ आवास विवाद में पिता की हत्या की।


आंगन में घर बनाने को लेकर हुआ खूनी झगड़ा।


सौतेली मां घायल, आरोपी बेटा घटना के बाद फरार।


 कुमारडुंगी। कुमारडुंगी थाना क्षेत्र के बाईहातु गांव स्थित बालिबांध टोला में हुए सनसनीखेज हत्याकांड के पीछे की असली वजह धीरे-धीरे सामने आ रही है। सतह पर यह मामला अचानक हुए हिंसक विवाद का लगता है, लेकिन अंदर की कहानी कई दिनों से सुलग रहे पारिवारिक तनाव और जमीन-आवास के झगड़े से जुड़ी हुई है।


ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक सत्यवान पान और उसके बेटे प्रकाश पान के बीच पिछले कई दिनों से “अबुआ आवास योजना” के तहत घर बनाने की जगह को लेकर लगातार विवाद चल रहा था।
आंगन में बनाना चाहता था घर

प्रकाश पान अपनी मां यशोदा देवी के नाम से स्वीकृत आवास को घर के आंगन में बनाना चाहता था, जबकि उसके पिता सत्यवान पान उसे दूसरी जगह निर्माण करने को कह रहे थे। बताया जाता है कि गुरुवार की रात भी इसी मुद्दे को लेकर बाप-बेटे के बीच जमकर झगड़ा हुआ था। यह विवाद धीरे-धीरे इतना गहरा गया कि शुक्रवार सुबह उसने खूनी रूप ले लिया।
सूत्रों के मुताबिक, घटना के समय अधिकांश ग्रामीण जंगल में लकड़ी चुनने गए थे, जिससे मौके पर कोई हस्तक्षेप नहीं कर सका। इसी दौरान प्रकाश पान ने पहले अपनी सौतेली मां यमुना देवी पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

जब परिवार के लोग उन्हें अस्पताल ले जाने में व्यस्त थे, उसी समय उसने अपने पिता सत्यवान पान पर भी हमला कर दिया। हमले में सत्यवान पान की आंख फूट गई और सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

परिवार से अलग घर बनाना चाहता था आरोपी

घटना की बर्बरता इतनी ज्यादा थी कि आसपास मौजूद लोग भी उसे रोकने की हिम्मत नहीं जुटा सके। गांव में यह भी चर्चा है कि प्रकाश पान की शादी करीब डेढ़ महीने पहले ही हुई थी और वह अलग रहने के लिए जल्द से जल्द घर बनाना चाहता था। इसी जल्दबाजी और पारिवारिक दबाव ने विवाद को और भड़का दिया।


घटना के बाद आरोपी फरार है, जबकि परिजन भी पुलिस को स्पष्ट जानकारी देने से बच रहे हैं। पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपित की गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]