Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

भारतीय नौसेना को मिले तीन अत्याधुनिक स्वदेशी युद्धपोत, समुद्र में बढ़ी ताकत

भारतीय नौसेना को मिले तीन अत्याधुनिक स्वदेशी युद्धपोत, समुद्र में बढ़ी ताकत

भारतीय नौसेना को गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड द्वारा निर्मित तीन नए युद्धपोत मिले हैं। इनमें एडवांस्ड गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट 'दुनागिरी ...और पढ़ें





डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय नौसेना को सोमवार को तीन नए युद्धपोत प्राप्त हुए। इनमें एडवांस्ड गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट 'दुनागिरी', सर्वेक्षण पोत 'संशोधक' और पनडुब्बी रोधी युद्धक उथले जलयान 'अग्रय' शामिल हैं। इनका निर्माण गार्डन रीच शिपबिल्डिंग एंड इंजीनियर्स लिमिटेड (जीआरएसई) द्वारा किया गया, जो स्वदेशी रक्षा विनिर्माण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि है।


एडवांस्ड गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट 'दुनागिरी' सबसे परिष्कृत प्लेटफार्मों में से एक है। 149 मीटर लंबा और 6,670 टन वजनी यह फ्रिगेट अत्याधुनिक हथियारों और सेंसरों से सुसज्जित है, जिसमें उन्नत मिसाइल प्रणालियां और एक एकीकृत युद्ध प्रबंधन प्रणाली शामिल है।
एक अधिकारी ने कहा, ''ब्रह्मोस एंटी-शिप और लैंड-अटैक क्रूज मिसाइलों के साथ-साथ उन्नत रक्षा प्रणालियों से लैस दुनागिरी नौसैनिक हमले और रक्षा क्षमताओं में महत्वपूर्ण छलांग है।''संशोधक नामक जहाज एक सर्वेक्षण पोत है। लगभग 3,400 टन के विस्थापन और 110 मीटर की कुल लंबाई वाले संशोधक में अत्याधुनिक उपकरण लगे हैं।
अग्रय अर्नाला श्रेणी के पनडुब्बी रोधी उथले जल पोतों में से चौथा है। यह आइएनएस अग्रय का नया रूप है, जो एक गश्ती पोत था और 2017 में सेवामुक्त कर दिया गया था। यह पूर्ण पैमाने पर सतह के नीचे निगरानी, खोज और हमले के अभियानों के साथ-साथ विमानों के साथ समन्वित अभियानों में सक्षम है, और हल्के टॉरपीडो और पनडुब्बी रोधी युद्धक राकेटों से लैस है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]