Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

जीत के साथ Alyssa Healy ने क्रिकेट को कहा अलविदा, गार्डनर-पेरी ने कंधे पर उठाकर दी विदाई

जीत के साथ Alyssa Healy ने क्रिकेट को कहा अलविदा, गार्डनर-पेरी ने कंधे पर उठाकर दी विदाई


ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एलिसा हीली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। पर्थ में खेले गए एकमात्र डे-नाइट टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 1 ...और पढ़ें






IND W vs AUS W: जीत के साथ Alyssa Healy ने क्रिकेट को कहा अलविदा


स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। India Women Vs Australia Women One Off Test Day: महिला क्रिकेट के एक सुनहरे युग का अंत हो गया है। ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज और कप्तान एलिसा हीली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। पर्थ के WACA ग्राउंड पर खेले गए एकमात्र डे-नाइट टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 10 विकेट से हराकर हीली को सबसे शानदार विदाई दी। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने मल्टी-फॉर्मेट सीरीज पर 12-4 से कब्जा जमा लिया।

गार्डनर और पेरी ने 'क्वीन हीली' को कंधे पर बिठाया

दरअसल, ऑस्ट्रेलिया द्वारा भारत को एकमात्र डे-नाइट टेस्ट मैच में 10 विकेट से हराने के बाद मैच खत्म होने के बाद बेहद भावुक पल देखने को मिला। स्टार ऑलराउंडर एशले गार्डनर और एलिस पेरी ने कप्तान हीली को अपने कंधों पर उठाया, जिसमें ताहलिया मैकग्राथ और डार्सी ब्राउन ने भी मदद की।
ऐसा इसलिए क्योंकि, ऑस्ट्रेलियन कप्तान एलिसा हीली की इंटरनेशनल क्रिकेट से विदाई हो गई है। पूरे स्टेडियम ने खड़े होकर हीली का अभिवादन किया। हालांकि हीली को आखिरी पारी में बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला, लेकिन उन्होंने अपनी अगली पीढ़ी को यह जिम्मेदारी सौंपना बेहतर समझा।
भारतीय टीम की दूसरी पारी 149 पर सिमटी

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर वनडे के बाद टेस्ट सीरीज भी हार गई है। हालांकि, टेस्ट मैच एक ही था, लेकिन उसे बुरी तरह से भारत ने गंवाया है। तीसरे ही दिन टेस्ट मैच का नतीजा निकल आया, जिसे मेजबान कंगारू टीम ने 10 विकेट से जीता, क्योंकि 30 रनों का भी टारगेट भारतीय टीम ने नहीं रखा था।


एकमात्र डे-नाइट टेस्ट के तीसरे दिन कंगारू टीम के खिलाफ भारत को पर्थ में 10 विकेट की करारी हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम दूसरी पारी ममें 6 विकेट पर 105 रन से आगे खेलते हुए 149 रन पर सिमट गई, जिसमें प्रतिका रावल ने 137 गेंद में 63 रन की पारी खेली। भारत की दूसरी पारी 48.2 ओवर में सिमट गई। एशले गार्डनर ने दो विकेट लिए। उन्होंने स्नेहा राणा और प्रतिका को अपना शिकार बनाया। एलेना किंग ने 23 रन देकर दो सफलता हासिल की। कंगारू टीम की सबसे सफल गेंदबाज लूसी हैमिल्टन रहीं, जिन्होंने 32 रन पर तीन विकेट लिए, जबकि एनाबेल सरलैंड ने दो विकेट हासिल किए।


भारत ने टी20 सीरीज 2-1 से जीतकर शानदार शुरुआत की थी और सीरीज में 2-4 की बढ़त बना ली थी, लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने वनडे सीरीज 3-0 से जीतकर पासा पलट दिया। टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए बहुत छोटा लक्ष्य मिला था, जिसे जॉर्जिया वोल और फोबे लिचफील्ड की जोड़ी ने 5 ओवरों से भी कम समय में बिना कोई विकेट खोए हासिल कर लिया।

भारत को 12-4 से हार का सामना करना पड़ा

इस तरह सीरीज के लिहाज से 2-1 से भारत को हार मिली और दौरे के हिसाब से 12-4 से हार का सामना करना पड़ा। एक टी20 मैच के लिए दो अंक और एक वनडे मैच जीतने के लिए भी दो अंक थे। टेस्ट मैच के लिए 4 अंक थे। भारत ने सिर्फ दो टी20 जीते तो उनके खाते में 4 प्वाइंट ही रहे, जबकि कंगारू टीम ने 1 टी20 और 3वनडे मैच के अलावा 3 टेस्ट मैच जीते तो उनके खाते में 12 अंक रहे। भारतीय टीम टेस्ट मैच की एक पारी में 200 और एक पारी में 150 रन तक नहीं पहुंच पाई।

एलिसा हीली की विदाई का वीडियो देखें

हीली ने ड्रेसिंग रूम में बैठकर ही इस लक्ष्य का पीछा होते देखा। जीत के बाद वह मैदान पर आईं, भारतीय खिलाड़ियों से हाथ मिलाया और फिर अपनी टीम के साथ जश्न मनाया। हीली ने स्वीकार किया कि संन्यास के अहसास ने उन्हें थोड़ा भावुक कर दिया था।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]