Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

तीसरी बार उठानी है ट्रॉफी तो टीम इंडिया को इन 3 गलतियों से बचना होगा

तीसरी बार उठानी है ट्रॉफी तो टीम इंडिया को इन 3 गलतियों से बचना होगा


भारत आज अहमदाबाद में टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड से भिड़ेगा, जहां सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम लगातार दूसरा खिताब जीतकर इतिहास रच ...और पढ़ें





IND vs NZ: भारत का सामना फाइनल में न्यूजीलैंड से आज


अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा फाइनल मैच


तीसरी ट्रॉफी उठाना चाहेंगी भारतीय टीम


स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। India V New Zealand, T20 World Cup 2026 Final: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड से आज भिड़ेगा। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम के पास लगातार दूसरा टी20 खिताब जीतकर इतिहास रचने का सुनहरा मौका है।


हालांकि, टीम इंडिया के सामने 'कीवी चुनौती' एक बड़ी बाधा है। विश्व कप के इतिहास में भारत का न्यूजीलैंड के खिलाफ रिकॉर्ड 0-3 का रहा है। इस 'कीवी जिंक्स' को तोड़ने और खिताब बरकरार रखने के लिए भारत को उन गलतियों से बचना होगा जिन्होंने इतिहास में उसे नुकसान पहुंचाया है।
IND vs NZ: 3 बड़ी गलतियां जिससे भारत को बचना होगा
1. बल्लेबाजी क्रम के साथ छेड़छाड़ नहीं करना होगा

इतिहास में ये देखा गया है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ बड़े मैचों में भारतीय टीम मैनेजमेंट अक्सर दबाव में आकर बैटिंग क्रम के साथ छेड़छाड़ करता है।


2021 टी20 वर्ल्ड कप की हार इसका सबसे बड़ा उदाहरण है, जब रोहित शर्मा की जगह ईशान किशन को ओपनिंग के लिए भेजा गया था।

मौजूदा टूर्नामेंट में अभिषेक शर्मा की फॉर्म चिंता बनी हुई है, लेकिन सूर्यकुमार को अपने स्थिर बैटिंग ऑर्डर पर भरोसा दिखाना होगा। आखिरी समय में किया गया बदलाव टीम के आत्मविश्वास को कमजोर कर सकता है।
2. स्पिन के जाल में फंसना

न्यूजीलैंड की टीम हमेशा भारत के खिलाफ स्पिन को एक हथियार के रूप में इस्तेमाल करती है। साल 2016 के नागपुर मैच में मिशेल सेंटनर और ईश सोढ़ी ने भारतीय बल्लेबाजी को तहस-नहस कर दिया था। कीवी स्पिनर्स रनों की गति रोककर दबाव बनाते हैं, जिससे भारतीय बल्लेबाज गलत शॉट खेलने पर मजबूर हो जाते हैं। सूर्यकुमार और तिलक वर्मा जैसे बल्लेबाजों को स्ट्राइक रोटेट करने पर ध्यान देना होगा ताकि वे स्पिन के जाल में न फंसें।

3. ओवर कॉन्फिडेंस में नहीं रहना होगा

19 नवंबर 2023 का दिन भारतीय टीम और फैंस के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं था। लगातार टूर्नामेंट के मैच जीतने के बाद फाइनल मैच में भारत को ऑस्ट्रेलिया ने हराकर खिताब जीता था।


अब अहमदाबाद के उसी मैदान पर आज भारत लगातार तीसरी बार ट्रॉफी हासिल करने के इरादे से उतरेगा। साथ ही, न्यूजीलैंड जैसी चतुर टीम को हल्के में लेने की गलती भारी पड़ सकती है। कीवी टीम अपनी सटीक योजना के लिए जानी जाती है, इसलिए भारत को बिना किसी अति-आत्मविश्वास के मैदान पर उतरना होगा।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]