UK Rider उर्फ अनुराग डोभाल के जान देने की कोशिश पर अली गोनी-एल्विश का रिएक्शन, प्रिंस नरूला का फूटा गुस्सा

Anurag Dobhal Car Crash Incident: बिग बॉस फेम यूके राइडर उर्फ अनुराग डोभाल ने जान देने की कोशिश की जिस पर कई टीवी सेलिब्रिटीज ने अपना रिएक्शन दिया है। ...और पढ़ें

अनुराग डोभाल के जान देने की कोशिश पर सेलेब्स का रिएक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
अनुराग डोभाल ने की थी सुसाइड करने की कोशिश
परिवार से तंग आकर अनुराग डोभाल ने उठाया था कदम
अनुराग डोभाल के सपोर्ट में उतरे टीवी सेलिब्रिटीज
नई दिल्ली।बिग बॉस सीजन 17 से मशहूर हुए यूट्यूबर यूके07 राइडर उर्फ अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) ने बीती रात को सुसाइड करने की कोशिश की। गाजियाबाद में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर अनुराग डोभाल ने इंस्टाग्राम लाइव के दौरान जान देने की कोशिश की।
अनुराग डोभाल को माइनर इंजरी हुई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल, वह ठीक हैं, लेकिन उनकी इस हरकत ने हर किसी को हैरान कर दिया। यहां तक कि सोशल मीडिया पर टीवी सेलेब्स उनके ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं, साथ ही उनका सपोर्ट कर रहे हैं।
यूके राइडर की सुसाइड की कोशिश पर बोले अली गोनी
अली गोनी ने एक वीडियो शेयर कर अनुराग डोभाल के कार क्रैश इंसिडेंट के बारे में बात की है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर क्लिप शेयर करते हुए कहा, "उस लड़के ने अपनी एक वीडिो डाली, अपने आप को जाहिर किया लोगों के सामने कि उसकी लाइफ में जो भी चल रहा है। चलो फैमिली मैटर में दखलअंदाजी नहीं करनी चाहिए लेकिन उस लड़के ने अपने आप को जाहिर किया अपने फैंस के सामने और उन्होंने क्या दिया रिटर्न में? हंसी मजाक ट्रोल।" वीडियो के साथ एक्टर ने लिखा, "मुझे उम्मीद है कि आप ठीक होंगे।"
प्रिंस नरूला ने ट्रोल्स पर निकाला गुस्सा
प्रिंस नरूला ने भी अनुराग डोभाल का सपोर्ट करते हुए उन लोगों को पर भड़ास निकाली हैं जिन्होंने उन्हें ट्रोल किया। एक्टर ने कहा, "कभी-कभी लोगों को सच बताने के लिए कि मैं सच्चा हूं, जान देनी पड़ती है, मरना पड़ता है। वरना लोग उसे मजाक ही समझते हैं, ट्रोल ही करते हैं। इसीलिए मैं कहता हूं कि मुझे ट्रोलर्स से नफरत है। तुम लोग किसी की सिचुएशन नहीं समझते हो। अभी भी लोग लिख रहे हैं कि मरा की नहीं? अभी भ जिंदा है। आपको शर्म आनी चाहिए। उसकी सिचुएशन कोई समझ नहीं पा रहा है कि वो किस हाल में है।"
अनुराग डोभाल के लिए फिक्रमंद हुए एल्विश यादव
एल्विश यादव ने अनुराग डोभाल को लेकर एक्स हैंडल पर ट्वीट लिखा है। उन्होंने कहा, "यूं तो मैं किसी के पर्सनल मैटर में या फैमिली मैटर में नहीं बोलता हूं लेकिन जो भी अनुराग भाई के साथ चल रहा है। मुझे उम्मीद है कि जल्दी ठीक हो जाए। जल्दी ठीक हो जाओ अनुराग भाई।"

रजत दलाल, मुनव्वर फारूकी और अभिषेक कुमार जैसे कई सेलिब्रिटीज ने अनुराग डोभाल की कंडीशन पर रिएक्शन दिया है और उन्हें सपोर्ट कर ट्रोल्स की क्लास लगाई है।

Labels
Mirchmasala
Post A Comment
No comments :