8 एपिसोड वाली नई सीरीज Netflix पर बनी नंबर-1, रोमांटिक ड्रामा की दीवानी हुई इंडियन ऑडियंस

ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर हाल ही में 8 एपिसोड वाली एक नई वेब सीरीज को रिलीज किया गया है। ओटीटी पर आते ही ये सीरीज अब नंबर-1 पर ट्रेंड कर रही है। ...और पढ़ें
-1772355793825_v.webp)
विदेशी वेब सीरीज को देखना इंडियन ऑडियंस काफी पसंद करती है। हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर 8 एपिसोड वाली एक नई सीरीज को ऑनलाइन स्ट्रीम किया गया है। ये इस सीरीज का चौथा सीजन है, जिसको लेकर सिनेप्रेमियों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है।
आलम ये है कि अब ये वेब सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर नंबर-1 के पायदान पर ट्रेंड कर रही है। ऐसे में आइए जानते हैं कि यहां कौन सी थ्रिलर के बारे में जिक्र किया जा रहा है।
नेटफ्लिक्स पर छाई ये वेब सीरीज
जिस वेब सीरीज के बारे में इस लेख में बात की जा रही है, उसे 26 फरवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया है। विदेशी सीरीज का फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और अब ओटीटी पर आते ही इसका नंबर-1 बनना ये साबित करता है कि सीरीज ने सही मायनों में सभी का दिल जीत लिया है।

आपको बता दें कि यहां बात हॉलीवुड की पॉपुलर वेब सीरीज ब्रिजर्टन सीजन 4 (Bridgerton 4) की जा रही है। जी हां ब्रिजर्टन 4 को दो भागों में नेटफ्लिक्स पर पेश किया गया है। पहले भाग में सीरीज के 4 एपिसोड को ऑनलाइन स्ट्रीम किया गया था और दूसरे में भी 4 एपिसोड शामिल रहे। अब आलम ये है कि कुल 8 एपिसोड वाली ब्रिजर्टन सीजन 4 वेब सीरीज ने ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर अपना भौकाल टाइटल कर लिया है और नंबर-1 सीरीज बनकर ट्रेंड कर रही है।
-1772356823802.jpg)
ब्रिजर्टन 4 की कहानी एक रईस परिवार के बिगड़ैल बेटे के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक ऐसी लड़की से प्यार करता है, जिसका चेहरा मास्क के पीछे छिपा रहता है। इस मास्क गर्ल की तलाश में वह लग सकता है। लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आता है, जब वह अपने घराने की एक नौकरानी के इश्क में पड़ जाता है। अब वह मास्क गर्ल और नौकरानी का क्या कनेक्शन है, उसके लिए आपको ब्रिजर्टन सीजन 4 को नेटफ्लिक्स पर वॉच करना पड़ेगा।
पहले तीन सीजन रहे हिट
ब्रिजर्टन की लोकप्रियता का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि इस विदेशी वेब सीरीज के पहले तीन सीजन सुपरहिटसाबित हुए हैं। इसी राह पर अब ब्रिजर्टन का सीजन 4 पर भी चलता हुआ नजर आ रहा है और जल्द ही सफलता का मुकाम हासिल करता हुआ दिखाई देगा।

Labels
Mirchmasala
Post A Comment
No comments :