45 दिन तक रोती रही, 3 महीने तक झेला डिप्रेशन, CID से अचानक निकाली गई थी ये एक्ट्रेस

टीवी के फेमस शो सीआईडी की फेमस अदाकारा जसवीर कौर ने 14 साल बाद हैरान करने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया है कि उन्हें अचानक से इस शो से बाहर किया ...और पढ़ें

सीआईडी फेम अदाकारा (फोटो क्रेडिट- आईएमडीबी)
जसवीर कौर सीआईडी में आई थीं नजर
14 साल बाद अभिनेत्री ने किया खुलासा
अब इस शो से जसवीर कौर ने किया कमबैक
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सोनी टीवी के पॉपुलर शो सीआईडी को कौन भूल सकता है। लंबे समय तक इस शो ने छोटे पर्दे पर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है। एसीपी प्रद्युमन (शिवाजी साटम), इंस्पेक्टर दया (दया शेट्टी) और अभिजीत (आदित्य श्रीवास्तव) जैसे किरदारों ने फैंस के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी। लेकिन शायद आपको याद हो कि 2010-2012 के बीच इस शो में लेडी इंस्पेक्टर काजल भी नजर आई थीं, जिसका किरदार अभिनेत्री जसवीर कौर ने अदा किया था
अब करीब 14 साल जसवीर ने ये खुलासा किया है कि उन्हें इस शो से अचानक बाहर निकाला गया था। जिसकी वजह से उन्होंने काफी परेशानी का सामना किया।
अचानक निकाला गया था बाहर
जसवीर कौर ने हाल ही में सुभोजित घोष के साथ उनके YouTube चैनल को दिए इंटरव्यू में सीआईडी से बाहर निकाले जाने को लेकर खुलकर बात की है। एक्ट्रेस ने बताया कि लगभग दो साल तक लगातार काम करने के बावजूद उन्हें अचानक शो छोड़ने के लिए कहा गया। जसवीर के मुताबिक-

मैंने बड़ी मेहनत के साथ सीआईडी में काम किया। 2 साल लगातार शूटिंग की, छुट्टी तक नहीं लेती थी। 31 दिन में कभी-कभी छुट्टी लेने के लिए बोलती थी, वो भी नहीं मिलती। फिर एक दिन मुझे ऑफिस में बुलाया जाता है और बिना किसी कारण को बताए शो को छोड़ने के लिए कहा जाता है। मुझे कुछ भी समझ नहीं आया और 3 महीने तक मैं डिप्रेशन का दर्द झेलती रही। करीब 45 दिनों तक मैं हर रोज रोती रहती थी और सोचती थी कि आखिर मेरा साथ ऐसा क्यों कहा। शो की बड़ी-बड़ी स्टार कास्ट में से किसी ने मेरा साथ नहीं दिया।
-1773324450609.jpg)
मालूम हो कि सीआईडी में शिवाजी साटम, आदित्य श्रीवास्तव और दया शेट्टी जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में मौजूद थे।
जसवीर कौर ने की वापसी
कहा जाता है कि अगर आपने इरादे बुलंद और हौसलों में उड़ान हो तो वक्त जरूर बदलता है। फिलहाल जसवीर कौर के साथ भी ऐसा होता हुआ नजर आ रहा है। बुरे वक्त का दर्द और कड़े संघर्ष के बाद अब जसवीर कौर ने टीवी की दुनिया में बतौर एक्ट्रेस वापसी कर ली है। हाल ही में जसवीर अभिनेत्री रुपाली गांगुली के लोकप्रिय धारावाहिक अनुपमा में अहम किरदार निभाती हुईं नजर आई हैं। माना जा रहा है कि ये उनके करियर के बड़ा ब्रेक है।

Post A Comment
No comments :