Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

Kishore Kumar ने फ्री में गाए थे एक ही फिल्म के 4 गाने, दोस्त की खातिर जेब से किया था सौदा?

Kishore Kumar ने फ्री में गाए थे एक ही फिल्म के 4 गाने, दोस्त की खातिर जेब से किया था सौदा?


किशोर कुमार अपने समय के सबसे उम्दा गायक थे। आज हम आपको उनसे जुड़ा वो किस्सा बताने जा रहे हैं, जब उन्होंने दोस्ती की खातिर फ्री में गाने गाए थे। ...और पढ़ें





एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सुरों के सरताज किशोर कुमार से संबंधित कई रोचक किस्से सिनेमा जगत में काफी चर्चित हैं। अपने सिंगिंग करियर में उन्होंने कई बेहतरीन नगमें गाए थे। किशोर दा के बारे में एक बात बड़ी कॉमन थी कि वह कोई भी बिना पैसे के नहीं करते थे।


लेकिन अपने एक जिगरी दोस्त के लिए किशोर कुमार ने जेब के साथ सौदा कर लिया था। दोस्ती की खातिर किशोर दा ने एक फिल्म के 4 गानों को फ्री में गाया था। आइए जानते हैं कि वह कौन सी मूवी और गाने थे, जो बिना पैसे के गायक ने गाए थे।
फ्री में गाए थे ये गाने

किशोर कुमार और उनके गानों को लेकर खूब बाते होती हैं। ज्यादातर गानों के पीछे एक न एक कहानी सुनने को मिलती है। लेकिन इस दौरान हम आपको ये किस्सा बताने जा रहे हैं, वह दिलचस्प है। दरअसल सुपरस्टार राजेश खन्ना संग किशोर दा की दोस्ती काफी गहरी थी। दोस्ती की असली मिसाल किशोर कुमार ने राजेश खन्ना की मूवी अलग-अलग के लिए कायम की थी।




कहा जाता है कि 1985 में आई काका की इस मूवी के 4 गानों को किशोर कुमार ने फ्री में गाया था। सोचने वाली बात ये है कि बिना पैसे किशोर कुमार किसी से काम की बात तक नहीं करते थे, उन्होंने अपने यार राजेश खन्ना के लिए ये कारनामा कर दिया था। अलग-अलग फिल्म के जिन गानों को किशोर दा ने अपनी आवाज दी थी, वे इस प्रकार हैं-


कुछ हमको तुमसे


कागज कलम दावत


कभी बेकशी ने मेरा


दिल में आग लगाए

हालांकि, इस मामले का दावा इंटरनेट पर मौजूद किशोर कुमार से जुड़े कहानी-किस्सों में सुनने को मिलता है। हालांकि, जागरण इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है। कहा ये भी जाता है कि किशोर कुमार राजेश खन्ना की आराधना फिल्म के गाने भी बिना फीस लिए गाया था।

राजेश खन्ना ने भी चुकाया था दोस्ती का कर्ज

किशोर कुमार के इस एहसान का कर्ज राजेश खन्ना ने एक सच्चे दोस्त की तरह चुकाया जाता है। कहा जाता है कि किशोर दा डायरेक्शन की आखिरी फिल्म ममता की छांव में राजेश ने फ्री में कैमियो रोल प्ले किया था और इसके लिए कोई फीस नहीं वसूली थी। इससे ये जाहिर होता है कि इन दोनों के बीच बॉन्डिंग कितनी अच्छी थी।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]