Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

Hotstar पर आई रूह कंपा देने वाली हॉरर-थ्रिलर, 88 मिनट तक समंदर में मौत का खेल; अभी देख डालिए फिल्म

Hotstar पर आई रूह कंपा देने वाली हॉरर-थ्रिलर, 88 मिनट तक समंदर में मौत का खेल; अभी देख डालिए फिल्म

New OTT Release: ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नई फिल्मों और सीरीज के बीच एक ऐसी फिल्म आई है, जिसमें आपको हॉरर, थ्रिलर और सस्पेंस का जबरदस्त मिश्रण देखने को मिल ...और पढ़ें







Hotstar पर बवाल काट रही है ये फिल्म



साल 2024 में आई थी ये फिल्म


88 मिनट की फिल्म में गजब का रोमांच


OTT पर पसंद की जा रही है मूवी


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। OTT पर इस हफ्ते नई फिल्मों और सीरीज रिलीज होने जा रही हैं। इन नई फिल्मों और सीरीज का दर्शकों को भी बेसब्री से इंतजार रहता है। हालांकि कुछ पुरानी फिल्में भी ओटीटी पर आती रहती हैं और अब लीजिए हाल ही में Jio Hotstar पर एक ऐसी फिल्म आई है, जिसकी कहानी आपके होश तो जरूर उड़ाएगी और उस फिल्म की कहानी काफी रोमांचक है। कौन सी है वो फिल्म, आइए जानते हैं...

हॉटस्टार पर आई ये फिल्म

यूं तो जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर नई-नई फिल्में आती रहती हैं, इसी बीच अब हॉटस्टार (New Movies on Hotstar) पर साल 2024 की एक हॉलीवुड फिल्म आई है, जो दर्शकों को पसंद आ रही है। जिस फिल्म की बात हम कर रहे हैं वो फिल्म है साल 2024 में आई 'डैड सी' (Dead Sea)।




यह एक अमेरिकन क्राइम हॉरर थ्रिलर फिल्म (Crime Horror Thriller Film) है। जिसमें सर्वाइवल स्टोरी और सस्पेंस का जबरदस्त कॉकटेल देखने को मिला है। ये फिल्म अब जियो हॉटस्टार पर आ गई है और फिल्म की कहानी को लेकर खूब चर्चा हो रही है।

जबरदस्त है फिल्म 'डैड सी' की कहानी

इस फिल्म की कहानी एक युवती काया और उसके दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है। दरअसल काया अपने दोस्तों के साथ समुद्र में जेट-स्कीइंग के लिए जाती है, लेकिन तभी बीच समंदर में एक हादसा होता है और काया के साथ उसके दोस्त वहां फंस जाते हैं।







इसके बाद एक मछली पकड़ने वाला जहाज उनकी मदद करता है, इन सभी को लगता है कि इनकी जान बच गई है, लेकिन असली ट्विस्ट तो तब आता है जब वही जहाज वाला इनकी मौत बनना चाहता है। जहाज का कप्तान और बाकी लोगों से काया उसके दोस्त कैसे बचते हैं, इसी संघर्ष की कहानी को फिल्म में शानदार ढंग से दिखाया गया है।

डेढ़ घंटे की है सितारों से सजी ये फिल्म

आपको बता दें कि इस फिल्म रनटाइम महज 88 मिनट का है। ऐसे में फिल्म की कहानी काफी तेज चलती है और थ्रिल दोगुना होता है। फिल्म में Isabel Gravitt ने काया का किरदार निभाया। इसके अलावा Dean Cameron कर्टिस हंट के किरदार में, Genneya Walton टेसा के किरदार में, Alexander Wraith रे के किदार में और Garrett Wareing जूलियन के किरदार में नजर आए। फिल्म को Phil Volken ने डायरेक्ट किया और उन्होंने ही फिल्म की कहानी को लिखा।


इस फिल्म की कमाई के आंकड़े तो स्पष्ट नहीं हैं, लेकिन हां जैसे ही फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आई तो फिल्म ने दर्शकों का दिल जीता। फिल्म कई देशों में टॉप ट्रेंडिंग की लिस्ट में शामिल रही और अब भारत में ये फिल्म हॉटस्टार पर आई है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]