जीत को बनाई आदत, डर से किया तौबा... 2022 के बाद कैसी टीम इंडिया की बदली अप्रोच?

भारतीय टीम आज अहमदाबाद में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप फाइनल में इतिहास रचने को तैयार है। 2022 के बाद से आक्रामक दृष्टिकोण अपनाने वाली टीम इंडिय ...और पढ़ें

IND vs NZ Final: 2022 के बाद कैसे बदली टीम इंडिया की अप्रोच?
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इतिहास की दहलीज पर खड़ी है। न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाला यह फाइनल मुकाबला सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि आईसीसी टूर्नामेंट्स में भारत के दबदबे की नई कहानी है। टीम इंडिया पिछले दो सालों में अपने चौथे आईसीसी फाइनल में प्रवेश कर चुकी है और उसकी नजरें लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीतने पर हैं। ऐसे में जानते हैं 2022 के सेमीफाइनल मैच में मिली हार के बाद कैसे टी20 में भारत की अप्रोच बदली?
2022 के बाद कैसी बदली भारतीय टीम की अप्रोच?
2022 के सेमीफाइनल मैच के बाद रोहित शर्मा ने इस फॉर्मेट में अटैकिंग अप्रोच रखने का फैसला लिया। टी20 विश्व कप में हार के बाद अगला टागरेट वनडे विश्व कप था, जहां रोहित ने अप्रोचिंग अप्रोच को एक्सपेरिमेंट किया। शुभमन गिल के साथ वो ओपनिंग करने आए और लगातार तेज रन बनाए।
नतीजा ये था कि वनडे विश्व कप 2023 में भारत लगातार अपने सभी मैच जीतकर फाइनल में पहुंचा, लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने अहमदाबाद में भारत के सपने को तोड़ दिया और भारत को 6 विकेट से हार मिली। ये हार भूलकर भी कभी फैंस और प्लेयर्स के घाव को नहीं भर सकती है।
कोहली के साथ ओपनिंग स्ट्रैटजी
वनडे विश्व कप हारने के 7 महीने बाद टी20 विश्व कप 2024 होना था, जिसको लेकर उस दौरान कोच राहुल द्रविड़ ने स्ट्रैटजी बनाई और किंग कोहली को नया टी20 में ओपनर बनाया। उन्होंने ऑलराउंडर्स पर ज्यादा फोकस किया। इस दौरान भारत ने 64 प्रतिशत टी20 मैच जीते। फिर आया वो दिन जब 17 साल बाद भारतीय टीम ने टी20 विश्व कप का खिताब (2024) जीता। फाइनल में भारत ने साउथ अफ्रीका को 7 रन के करीबी अंतर से हराया और ये खिताब जीता। ये 11 साल में भारत की पहली आईसीसी ट्र्रॉफी थी। इससे पहले 2013 में धोनी की कप्तानी में भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी।
12 साल बाद जीती चैंपियंस ट्रॉफी
साल 2024 टी20 विश्व कप जीतने के बाद रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा ने टी20 फॉर्मेट से संन्यास ले लिया। इसके बाद अगला मिशन चैंपियंस ट्रॉफी जीतना था। फरवरी में शुरु हुए इस टूर्नामेंट में भारत ने अपने सभी मैच यूएई में खेले और यहां रोहित ने अपना अटैकिंग अप्रोच नहीं बदला। फाइनल मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर लगातार दूसरा आईसीसी टूर्नामेंट जीता।
भारत की ऑलराउंडर्स की 'फौज' और 'अटैक' वाली स्ट्रैटजी
भारतीय टीम की सफलता का सबसे बड़ा राज है-गहराई। हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे और अक्षर पटेल के साथ अब हर्षित राणा, तिलक वर्मा और अभिषेक शर्मा जैसे नाम जुड़ चुके हैं। ये वो खिलाड़ी हैं जो पहली ही गेंद से प्रहार करना जानते हैं और जरूरत पड़ने पर विकेट भी चटकाते हैं। बता दें कि भारत ने पिछले 41 मैचों में से 33 में जीत दर्ज की (84% सफलता)। इतना ही नहीं, टीम ने 13 बार 200+ का आंकड़ा पार किया, जिसमें बांग्लादेश के खिलाफ 297 रन का ऐतिहासिक स्कोर भी शामिल है।
गेंदबाजी में 'मिस्ट्री' और 'पेस' का जलवा
सिर्फ बल्लेबाजी ही नहीं, भारत की गेंदबाजी भी दुनिया में सबसे घातक साबित हुई है। वरुण ने इस दौरान 70 विकेट झटके और टी20 रैंकिंग में नंबर-1 गेंदबाज बन गए। कुलदीप यादव की स्पिन और बुमराह-अर्शदीप की यॉर्कर के साथ हर्षित राणा के आने से गेंदबाजी में विविधता बढ़ गई है। इसी संतुलन के दम पर भारत ने एशिया कप में पाकिस्तान को तीन बार धूल चटाते हुए खिताब अपने नाम किया।
'द्विपक्षीय' किंग से 'वर्ल्ड कप' के दावेदार तक
पहले ऐसा कहा जाता था कि भारत सिर्फ द्विपक्षीय सीरीज जीतता है, लेकिन इस बार टीम ने वह फॉर्म वर्ल्ड कप में भी बरकरार रखा। टी20 विश्व कप 2026 के शुरुआती मैच में भारत को थोड़ी दिक्कतें हुईं, लेकिन टीम ने नामीबिया और पाकिस्तान को बड़े अंतर से हराकर सुपर-8 में एंट्री कर ली। फिर सुपर-8 में भारत को पहले ही मैच में साउथ अफ्रीका ने हरा दिया। फिर सेमीफाइनल मैच में भारत ने इंग्लैंड को हराकर फाइनल में जगह बनाई।
आज अहमदाबाद में भारत का खिताब के लिए न्यूजीलैंड से सामना
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में टीम इंडिया का सामना न्यूजीलैंड से आज होगा। भारत चौथी बार टी-20 वर्ल्ड कप के खिताबी मुकाबले में है, टीम इससे पहले पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका को हरा चुकी है। वहीं श्रीलंका के खिलाफ हार भी मिली है, लेकिन कीवी टीम से पहली ही भिड़ंत होगी।
भारत को टूर्नामेंट से पहले अपने घर में भारत ने न्यूजीलैंड को 4-1 से टी-20 सीरीज हराई थी, लेकिन वर्ल्ड कप में रिकॉर्ड और इतिहास पूरी तरह से कीवी टीम के पक्ष में है। दोनों के बीच अब तक 3 मैच खेले गए। हर बार न्यूजीलैंड ने बाजी मारी। 2007 में 10 रन, 2016 में 47 रन और 2021 में 8 विकेट से भारत को हार का सामना करना पड़ा है, लेकिन अगर आज टीम इंडिया जीत हासिल करती है तो वो इतिहास रच देगी। वो टी20 विश्व कप में 3 खिताब जीतने वाली पहली टीम बन जाएगी। साथ ही आज तक किसी भी टीम ने अपने होम ग्राउंड पर खिताब नहीं जीता है।

Labels
Sports
Post A Comment
No comments :