Vivo के दो नए 5G फोन आज होंगे लॉन्च, 6,500mAh बैटरी और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर भी

वीवो आज भारत में अपनी नई V70 सीरीज 5G लॉन्च कर रहा है, जिसमें Vivo V70 और Vivo V70 Elite मॉडल शामिल हैं। ये फोन स्नैपड्रैगन प्रोसेसर, 6,500mAh बैटरी, ...और पढ़ें

वीवो V70 और V70 Elite 5G आज लॉन्च।
स्नैपड्रैगन प्रोसेसर, 6,500mAh बैटरी मिलेगी।
50MP Zeiss कैमरा और 90W चार्जिंग सपोर्ट।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। वीवो आज भारत में अपने दो नए फोन लॉन्च करने वाला है जिन्हें कंपनी Vivo V70 सीरीज के तहत पेश करने वाली है। ये डिवाइस 2025 में लॉन्च हुए V60 और V60e के सक्सेसर बताए जा रहे हैं। कंपनी इस बार Vivo V70 सीरीज के तहत इस लाइनअप में दो मॉडल Vivo V70 और बिल्कुल नया Vivo V70 इलीट लॉन्च करने वाली है।
लॉन्च से कुछ दिन पहले ही कंपनी ने आने वाले हैंडसेट के बारे में कई डिटेल्स का खुलासा पहले ही कर दिया था। बताया जा रहा है कि ये फोन देश में 50 हजार रुपये से कम कीमत वाले सेगमेंट में सबसे पतले बेजल के साथ पेश किया जा सकता है। चलिए पहले इन डिवाइस की लॉन्च डिटेल्स जान लेते हैं...
Vivo V70 सीरीज 5G लॉन्च डिटेल्स
Vivo V70 इलीट और Vivo V70 आज भारत में दोपहर 12pm IST पर लॉन्च होंगे। कंपनी ने दोनों डिवाइस के लॉन्च के लिए यूट्यूब पर लॉन्च इवेंट का लाइवस्ट्रीम भी शेड्यूल कर दिया है। इसके अलावा आप नीचे दिए गए वीडियो से इवेंट को लाइव देख सकते हैं।
भारत में Vivo V70 सीरीज़ 5G की संभावित कीमत
रिपोर्ट्स के मुताबिक Vivo V70 5G की कीमत बेस वेरिएंट के लिए 45,999 रुपये से शुरू हो सकती है जिसमें 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट मिल सकता है। जबकि 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 49,999 रुपये हो सकती है। ये डिवाइस पैशन रेड और लेमन येलो कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।
Vivo V70 Elite की कीमत 51,999 रुपये से शुरू होने की उम्मीद है जिसमें आपको 8GB + 256GB वेरिएंट मिलेगा। रिपोर्ट्स बताती हैं कि आने वाला हैंडसेट 12GB + 256GB और 12GB + 512GB वेरिएंट में भी आएगा, जिनकी कीमत क्रमशः 56,999 रुपये और 61,999 रुपये होगी। ये डिवाइस पैशन रेड, सैंड बेज और ऑथेंटिक ब्लैक शेड्स में आ सकता है।
Vivo V70 सीरीज 5G के स्पेसिफिकेशन्स
वीवो की इस नई V70 सीरीज में Vivo V70 Elite और Vivo V70 मॉडल शामिल होगा। जहां एक तरफ Vivo V70 Elite में Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट मिलने वाला है तो दूसरी तरफ स्टैंडर्ड वेरिएंट में Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट देखने को मिलेगा। दोनों हैंडसेट लेटेस्ट Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 से लैस होंगे।
डिस्प्ले की बात करें तो Vivo V70 सीरीज में 6.59-इंच 1.5K डिस्प्ले हो सकती है, जो 459 ppi पिक्सल डेंसिटी, 120Hz रिफ्रेश रेट और 5,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस ऑफर करेगी। इन फोन्स में 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,500mAh की बैटरी मिलने वाली है।
Vivo V70 सीरीज 5G के कैमरा स्पेक्स
कैमरा की बात करें तो इस लाइनअप में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन के साथ जाइस-पावर्ड 50-मेगापिक्सल सोनी IMX882 प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। साथ ही इन डिवाइस में एक 50-मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस और एक अनस्पेसिफाइड अल्ट्रावाइड कैमरा देखने को मिलेगा। जबकि फ्रंट में 50-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलने वाला है।

Labels
Business
Post A Comment
No comments :