Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

पहले ऐश्वर्या, फिर सलमान और अब Vivek Oberoi भी पहुंचे दिल्ली हाईकोर्ट, जानिए क्या है पूरा मामला?

पहले ऐश्वर्या, फिर सलमान और अब Vivek Oberoi भी पहुंचे दिल्ली हाईकोर्ट, जानिए क्या है पूरा मामला?



पिछले कुछ सालों में जैकी श्रॉफ से लेकर अमिताभ बच्चन, सलमान खान, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय सहित कई बड़े सितारे दिल्ली हाईकोर्ट का रुख कर चुके हैं। अब इ ...और पढ़ें





विवेक ओबेरॉय ने खटखटाया दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा/ फोटो- Instagram


विवेक ओबेरॉय ने पर्सनैलिटी राइट्स के लिए याचिका दायर की


AI-जनरेटेड कंटेंट और डीपफेक के दुरुपयोग का आरोप


इन सितारों ने भी सुरक्षित किए थे पर्सनैलिटी राइट्स


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पिछले कुछ सालों में कई एक्टर्स आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते खतरे के बाद अपनी पर्सनैलिटी राइट्स को सुरक्षित करने के लिए दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटा चुके हैं। अभी तक सलमान खान, ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन, अनिल कपूर, अमिताभ बच्चन, जैकी श्रॉफ सहित का सितारों ने अपनी आवाज, चेहरा और व्यक्तित्व को सुरक्षित करने के लिए हाई कोर्ट का रुख किया था।


अपने पर्सनैलिटी राइट्स को सुरक्षित करने वालों की लिस्ट में एक्टर और बिजनेसमैन विवेक ओबेरॉय का नाम भी जुड़ गया है। विवेक के पर्सनैलिटी राइट्स को सुरक्षित करने पर दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की और कुछ लोगों और कंपनी के खिलाफ केस भी किया।
क्यों विवेक को पड़ी पर्सनैलिटी राइट्स को सुरक्षित करने की जरूरत?

लिव लॉ.इन की रिपोर्ट के मुताबिक, विवेक ओबेरॉय ने 4 फरवरी 2026 को दिल्ली उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि कई फेक सोशल मीडिया अकाउंट्स, मर्चेंडाइज और AI जनरेटेड कंटेंट के जरिए उनकी पहचान का गलत इस्तेमाल हो रहा था, जिसमें डीपफेक वीडियो भी शामिल है।


विवेक ओबेरॉय ने कलेक्टर बाजार, जूम मंत्रा, इंडिया कंटेंट और ORS के साथ-साथ जोन डो डिफेंडेंट सहित कई अज्ञात पार्टियों के खिलाफ कोर्ट में केस किया है। यह केस उनकी वकील सना रईस खान और प्रणय चिटाले के जरिए दायर किया गया।






विवेक ओबेरॉय की याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट सुनाएगा आदेश

दिल्ली हाई कोर्ट के जस्टिस गुरुवार को कहा कि वह एक्टर और बिजनेसमैन विवेक ओबेरॉय के पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा को लेकर आदेश जारी करेगा, ताकि उनकी परमिशन के बिना कोई भी उनके नाम, फोटो और पहचान का इस्तेमाल न कर सके।



कई सितारों की फोटोज को किया गया है मॉर्फ्ड

कई बड़े बॉलीवुड सितारों से लेकर क्रिकेट जगह के दिग्गजों तक बड़ी-बड़ी हस्तियां डीपफेक वीडियो और AI से जनरेट की गई मॉर्फ्ड फोटोज का शिकार हो चुके हैं। कटरीना कैफ के टाइगर 3 के एक सीन को मॉर्फ्ड करके उनके कपड़ों के साथ छेड़छाड़ की गई थी, तो वहीं काजोल का भी एक गलत वीडियो वायरल हो गया था। यहां तक कि AI का इस्तेमाल करके लोग सलमान खान से लेकर शाह रुख खान तक, आलिया भट्ट और कई बड़े सितारों का चेहरा किसी अन्य के चेहरे पर फिट कर देते हैं, जो बिल्कुल रियल लगता है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]