इंडिया में धड़ल्ले से देखे जाते हैं ये कोरियन ड्रामा... Netflix की इन 7 सीरीज को लेकर पागल हैं GenZ

K-Drama On Netflix: कोरियन ड्रामा या सीरीज की भारत में कम फैन-फॉलोइंग नहीं है। इन के-ड्रामा को भारतीय ऑडियंस काफी पसंद करती है। इस आर्टिकल में हम आपको ...और पढ़ें

नेटफ्लिक्स पर मौजूद टॉप रेटेड के-ड्रामा। फोटो क्रेडिट- एक्स
भारत में बहुत पॉपुलर है के-ड्रामा
एक के-ड्रामा को मिली है 9.1 रेटिंग
हिंदी ऑडियंस के लिए भी मौजूद है
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सालों से भारत में बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड फिल्मों का भी क्रेज रहा है। पहले लोग सिनेमाघरों में विदेशी फिल्मों का आनंद लेते थे। मगर जब से ओटीटी आया है, भारतीय ऑडियंस के बीच कोरियन फिल्मों और वेब सीरीज का क्रेज बढ़ गया है।
स्क्विड गेम ही नहीं, बल्कि ओटीटी पर ऐसी कई रोमांटिक, कॉमेडी और थ्रिलर कोरियन सीरीज मौजूद हैं जिन्हें टॉप रेटिंग मिली हैं और इन्हें भारत में खूब पसंद किया गया है। आज हम आपको नेटफ्लिक्स पर मौजूद 7 टॉप रेटेड के-ड्रामा (Top K-Drama of Netflix) के बारे में बताने जा रहे हैं...
इट्स ओके टू नॉट बी ओके (It's Okay to not be okay)
साल 2020 में यह के-ड्रामा ऑडियंस के बीच सबसे चर्चा में रहने वाले पहले के-ड्रामा में से एक था। इस 16 एपिसोड के ड्रामे में रोमांस, कॉमेडी और थ्रिल है। सू-ह्यून और सेओ जी-ही स्टारर सीरीज नेटफ्लिक्स पर हिंदी में भी मौजूद है। इस सीरीज को 8.6 IMDb रेटिंग मिली है।

बिजनेस प्रपोजल (Business Proposal)
रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा बिजनेस प्रपोजल भी टॉप रेटेड वेब सीरीज में से एक है। आन ह्यो-सोप, किम से-जोंग, किम मिन-क्यो और सियोल इन-आह स्टारर के-ड्रामा की कहानी शिन हा-री की है जो अपने दोस्त की जगह ब्लाइंड डेट पर जाती है और उसका डेट उसी का बॉस निकलता है। नेटफ्लिक्स पर मौजूद इस के-ड्रामा को भी 8.1 रेटिंग मिली है।
क्वीन ऑफ टियर्स (Queen of Tears)
2024 में आई क्वीन ऑफ टियर्स काफी सुर्खियों में रही थी। सच्ची घटनाओं से प्रेरित बताई जाने वाली इस कोरियन सीरीज को बहुत पसंद किया गया था। 8.2 IMDb रेटिंग वाली सीरीज की कहानी डिपार्टमेंट स्टोर्स की क्वीन और मिडिल क्लास फैमिली से बिलॉन्ग करने वाले पति की होती है। प्यार के बावजूद दोनों में दूरियां आती हैं और बात तलाक तक पहुंच जाती है। इस सीरीज में इमोशन, ड्रामा, कॉमेडी और रोमांस का फुल तड़का है।

वेन लाइफ गिव्स यू टेंजरिन्स (When Life Gives You Tangerines)
2025 की टॉप रेटेड के-ड्रामा वेन लाइफ गिव्स यू टेंजरिन्स नेटफ्लिक्स की मस्ट वॉच सीरीज में से एक है। यह महीनों तक ओटीटी पर राज करती रही और इसकी तारीफों का सिलसिला सोशल मीडिया पर बना रहा। इस सीरीज में बिना शर्त वाला प्यार और कमिटमेंट दिखाया गया। इस सीरीज को 9.1 रेटिंग मिली है।
विंसेंजो (Vincenzo)
सॉन्ग जूंग-की स्टारर के-ड्रामा विंसेजो एक एक्शन ड्रामा है जिसमें आपको कॉमेडी और रोमांस का मसाला भी भर-भरकर मिलेगा। कहानी एक कोरियन-इटैलियन माफिया लॉयर की है जो अपने होमटाउन एक मकसद से लौटता है। मगर वह मसीहा बन जाता है। इस सीरीज को 8.4 रेटिंग मिली है।
क्रैश लैंडिंग ऑन यू (Crash Landing On You)
एक पैराग्लाइडिंग हादसा कैसे दो देशों के लोगों के बीच प्यार का रिश्ता जोड़ देता है, क्रैश लैंडिंग ऑन यू कहानी इसी के इर्द-गिर्द घूमती है। कहानी में थ्रिल, रोमांस, एक्शन और कॉमेडी का तड़का है। 2019 में आई यह ड्रामा ओटीटी पर मस्ट वॉच है। इसे 8.7 रेटिंग मिली है। यह भी ऊपर बताए गए के-ड्रामा की तरह हिंदी में मौजूद है।

गॉबलिन (Goblin)
गॉबलिन के-ड्रामा गार्जियन के नाम से भी मशहूर है। 2016 में आया ये के-ड्रामा मोस्ट पॉपुलर सीरीज में से एक है। 8.5 रेटिंग वाली सीरीज की कहानी एक अमर गोबलिन की है जो धरती पर अपने लिए दुल्हन ढूंढने के लिए आता है और जी यून-तक (किम गो-इयून) से प्यार हो जाता है। यह हिंदी में नेटफ्लिक्स पर मौजूद है।

Labels
Mirchmasala
Post A Comment
No comments :