पंजाबी गाना नहीं समझ में आ रहा है, भोजपुरी लगेगा', Vaibhav Suryavanshi का डांस वीडियो हुआ वायरल

भारतीय अंडर-19 टीम ने शुक्रवार को इंग्लैंड को 100 रन से हराकर रिकॉर्ड छठी बार खिताब जीता। भारतीय टीम की जीत के हीरो वैभव सूर्यवंशी ने विजेता बनने का ...और पढ़ें

नई दिल्ली। अंडर-19 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे शक्तिशाली प्रदर्शन करन के कुछ पलों बाद वैभव सूर्यवंशी ने भारत की जीत का जोरदार जश्न मनाया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। बता दें कि भारत ने इंग्लैंड को 100 रन से मात देकर रिकॉर्ड छठी बार अंडर-19 वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम किया।
भारतीय टीम ने ड्रेसिंग रूम में जीत का जश्न डांस करके मनाया। इस दौरान वैभव सूर्यवंशी ने अपनी मौजूदगी से महफिल लूट ली। 14 साल के वैभव डांस करने वाले साथियों के बीच कूदे और मस्तीभरे अंदाज में सेलिब्रेट करते हुए नजर आए।
वैभव द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में सुनने को मिला - 'पंजाबी गाना नहीं समझ में आ रहा है। भोजपुरी लगेगा।' फिर पूरी टीम वैभव के साथ मिलकर भोजपुरी गाने पर जमकर थिरकी। भारतीय टीम ने खुलकर अपने चैंपियन बनने का जश्न मनाया, जो क्रिकेट प्रेमियों को काफी रास आया।
ऐतिहासिक पारी
14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में ऐतिहासिक पारी खेली। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने इंग्लिश गेंदबाजों की बखिया उधेड़ते हुए केवल 80 गेंदों में 175 रन ठोक दिए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 15 चौके और इतने ही छक्के लगाए। भारत ने मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 411 रन बनाए। इंग्लैंड की टीम 311 रन पर ऑलआउट हुई। इस तरह भारत ने 100 रन से मैच जीतकर खिताब अपने नाम किया।
वैभव ने क्या कहा
वैभव सूर्यवंशी ने फाइनल मैच में अपनी पारी के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने कहा, 'मैं सुबह 4 बजे उठ गया था। कल मैंने वीवीएस लक्ष्मण सर से बात की थी। उन्होंने कहा था कि शतक के बारे में मत सोचना, बस जो करते आया है, उस पर ध्यान लगाना। मैंने अपनी शैली पर विश्वास किया कि बड़े मैचों में योगदान दे सकता हूं और आज ऐसा हुआ भी। हमने दबाव के बारे में नहीं सोचा। हमने बस यही सोचा कि टूर्नामेंट में कितना अच्छा प्रदर्शन किया और बस इसी प्रक्रिया का पालन करके अपना नेचुरल गेम खेला।'
दोनों अवॉर्ड जीते
वैभव सूर्यवंशी को प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट दोनों खिताब मिले। उन्होंने कहा, 'हमारी तैयारी अच्छी थी। पिछले आठ-नौ महीने से हम तैयारी करते आ रहे हैं। सिर्फ खिलाड़ी ही जानते हैं कि हमने इतने समय में कितनी कड़ी मेहनत की है, जिसका आज परिणाम मिला। यह खिताब मेरे दिल के बेहद करीब रहेगा क्योंकि एक ही बार अंडर-19 वर्ल्ड कप खेलने को मिलता है।'

Post A Comment
No comments :