Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

Animal मूवी करने से डर रहे थे Ranbir Kapoor, बोले- 'संदीप ने मुझे कहानी सुनाई तो...'

Animal मूवी करने से डर रहे थे Ranbir Kapoor, बोले- 'संदीप ने मुझे कहानी सुनाई तो...'

संदीप रेड्डी वांगा निर्देशित एनिमल में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने एकदम अलग किरदार निभाया था। हाल ही में, अभिनेता ने रिवील किया है कि वह यह फिल्म कर ...और पढ़ें




 साल 2023 में रिलीज हुई एनिमल मूवी रणबीर कपूर के करियर की सबसे बड़ी हिट रही थी। इस फिल्म ने जितनी कामयाबी हासिल की, उतनी आलोचना भी हुई। अब दो साल बाद रणबीर ने खुलासा किया है कि वह आखिर क्यों फिल्म को करने से डर रहे थे।


रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल दो साल बाद जापान के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। दादा राज कपूर की तरह उनकी फिल्म भी जापान में रिलीज होना, रणबीर के लिए बड़ी बात है। फिल्म की रिलीज से पहले एक स्क्रीनिंग का आयोजन हुआ, जहां एक्टर ने फिल्म और अपने कैरेक्टर पर बात की।
एनिमल में काम करने से डरे रणबीर

रणबीर कपूर ने बताया कि जब संदीप रेड्डी वांगा (एनिमल के डायरेक्टर) उनके पास फिल्म लेकर आए थे तो वह थोड़े डरे हुए थे। उन्होंने कहा-


मुझे संदीप को क्रेडिट देना होगा कि उन्होंने मुझे ऐसे किरदार में देखा। जैसा कि आपको पता हो, मैंने हमेशा लवर बॉय, कमिंग ऑफ एज कैरेक्टर्स निभाए थे। लेकिन जब मैंने एनिमल की कहानी सुनी और संदीप ने मुझे कहानी सुनाई, तो मुझे लगा कि मेरे जैसे एक्टर के लिए यह किरदार निभाना थोड़ा डरावना होगा। हालांकि, मुझे लगता है कि डायरेक्टर की तरफ से मिले बहुत ज्यादा भरोसे की वजह से मुझमें भी कॉन्फिडेंस आया।




एनिमल के कैरेक्टर पर क्या बोले रणबीर?

रणबीर कपूर ने अपने किरदार को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि यह कैरेक्टर गुस्सैल होने के साथ इमोशनल था जिससे लोग कनेक्ट कर पाए। बकौल एक्टर-


मुझे लगता है कि वह (एनिमल में कैरेक्टर रणविजय) प्रोटेक्टिव है। वह गुस्सैल है, बहुत इमोशनल है और अपने परिवार को बचाने के लिए कोई भी हद पार कर सकता है। मुझे लगता है कि यह एक ऐसा इमोशन है जिससे दुनिया में कहीं भी लोग कनेक्ट कर सकते हैं। जब एनिमल पूरी दुनिया में रिलीज हुई तो हमें सच में वैसा ही रिस्पॉन्स मिला। लोगों ने फैमिली स्टोरी से सच में कनेक्ट किया।

बता दें कि रणबीर कपूर संदीप रेड्डी वांगा के साथ एनिमल पार्क (Animal Park) में काम कर रहे हैं। इसके अलावा इसी साल उनकी आगामी फिल्म रामायण और लव एंड वॉर भी रिलीज हो रही है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]