Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

मेरी छोटी बहन मुझसे भी खूबसूरत... मैं चाहती हूं वो आपसे मिले', एपस्टीन फाइल्स में UAE की राजनयिक का नाम

मेरी छोटी बहन मुझसे भी खूबसूरत... मैं चाहती हूं वो आपसे मिले', एपस्टीन फाइल्स में UAE की राजनयिक का नाम


अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा जारी जेफरी एपस्टीन दस्तावेजों में यूएई की वरिष्ठ राजनयिक हिंद अल-ओवैस का नाम सामने आया है। उन्होंने एपस्टीन के साथ सैकड़ों ...और पढ़ें




एपस्टीन फाइल्स में यूएई राजनयिक हिंद अल-ओवैस का नाम


अल-ओवैस ने एपस्टीन के साथ सैकड़ों ईमेल का आदान-प्रदान किया


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कुख्यात यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन मामले में अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा हाल ही में जारी दस्तावेजों में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की एक वरिष्ठ राजनयिक हिंद अल-ओवैस का नाम सामने आया है। दस्तावेजों के अनुसार, हिंद अल-ओवैस ने जेफरी एपस्टीन के साथ सैकड़ों ईमेल का आदान-प्रदान किया था।


जेफरी एपस्टीन को किए ये ईमेल अल-ओवैस की एपस्टीन के साथ हुई सामाजिक मुलाकातों और उनकी छोटी बहन से जुड़े बताए गए हैं। एक ईमेल में अल-ओवैस कहती हैं कि उनकी छोटी बहन उनसे भी ज्यादा खूबसूरत है।

बता दें कि हिंद अल-ओवैस वर्तमान में यूएई की स्थायी मानवाधिकार समिति (PCHR) की निदेशक हैं। इससे पहले वह संयुक्त राष्ट्र में वरिष्ठ सलाहकार रह चुकी हैं। अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा जारी दस्तावेजों में खुलासा हुआ है कि हिंद अल-ओवैस ने 2011 से 2012 के बीच एपस्टीन के साथ लगभग 469 ईमेल का आदान-प्रदान किया था।

हालांकि, दस्तावेजों में अल-ओवैस पर किसी भी तरह के आपराधिक कृत्य का आरोप नहीं लगाया गया है। लेकिन ईमेल से यह बात जरूर स्पष्ट हुई है कि उनके और एपस्टीन के बीच लगातार बातचीत होती थी।
जेफरी एपस्टीन ने खरीदे थे हिडेन कैमरे

बता दें कि यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन ने छोटे, आसानी से छुपाए जाने वाले कैमरे खरीदे थे। ये उसी वक्त खरीदे गए थे, जब उसके घरों में हाई प्रोफाइल मेहमान आते थे। दस्तावेजों में एपस्टीन के फार्म पर दीवारों और फॉल्स सीलिंग के भीतर कैमरों और ऑटोमेटेड रिकॉर्डिंग सिस्टम का भी उल्लेख है।



अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा जारी दस्तावेजों के अनुसार, 2012 के एक ईमेल में अल-ओवैस ने एपस्टीन को लिखा, 'एक लड़की को तैयार करना ही काफी मुश्किल है, दो लड़कियां निश्चित रूप से एक चुनौती हैं।'
मैं चाहती हूं वो आपसे मिले

इसके जवाब में एपस्टीन ने पूछा, 'क्या वे सुबह 11 बजे के करीब आ सकते हैं ताकि उसे 'दोनों के साथ ज्यादा समय' मिल सके'। जिसके जवाब में अल-ओवैस ने अपनी बहन को एपस्टीन से मिलवाने की बात भी कही। एक ईमेल में उन्होंने लिखा, 'मेरी बहन यहां है और मैंने उसे आपके बारे में बहुत कुछ बताया है। मैं चाहती हूं कि वह आपसे मिले।'

वह मुझसे भी ज्यादा खूबसूरत

एक अन्य ईमेल में हिंद अल-ओवैस ने कहा, 'मैं आपसे मिलने और अपनी बहन से परिचय कराने को लेकर बहुत उत्साहित हूं, वह मुझसे भी ज्यादा खूबसूरत है।'
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]