Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

चीन में जमीन के अंदर समा गई सड़क, खुल गया पाताल का रास्ता

चीन में जमीन के अंदर समा गई सड़क, खुल गया पाताल का रास्ता


शंघाई में एक व्यस्त सड़क पर अचानक बड़ा सिंकहोल बन गया, जिसका वीडियो सामने आया है। सड़क का एक बड़ा हिस्सा धंस गया और आसपास की संरचनाएं भी उसमें समा गईं ...और पढ़ें





शंघाई में अचानक धंसी सड़क कैमरे में कैद हुआ बड़ा सिंकहोल (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)


शंघाई में व्यस्त सड़क पर अचानक बड़ा सिंकहोल बना।


नरम मिट्टी, भूजल दोहन और निर्माण कार्य मुख्य कारण।


चीन में 72% सिंकहोल मानव गतिविधियों से संबंधित।


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन के शंघाई शहर में एक व्यस्त सड़क पर अचानक बड़ा सिंकहोल बन गया। यह पूरी घटना पास लगे सुरक्षा कैमरों में रिकॉर्ड हो गई। वीडियो में साफ दिख रहा है कि सड़क का बड़ा हिस्सा अचानक नीचे धंस जाता है और आसपास की संरचनाएं भी उसमें समा जाती है, जिससे वहां एक बड़ा गड्ढा बन गया।


शंघाई में जमीन धंसने का खतरा पहले से बना रहता है। इसका मुख्य कारण वहां की नरम मिट्टी, भूजल का ज्यादा दोहन, पतली रेत की परतें और निर्माण कार्यों के करण जमीन के नीचे बने खाली स्थान हैं। ये सभी वजहें मिलकर कभी छोटे गड्ढे तो कभी बड़े सिंकहोल जैसी घटनाएं पैदा करती हैं।

विशेषज्ञों के अनुसार, शंघाई की जमीन मुख्य रूप से नदी द्वारा लाई गई मिट्टी से बनी है। ऐसी मिट्टी भारी निर्माण और पानी के ज्यादा इस्तेमाल को लंबे समय तक सहन नहीं कर पाती। जब जमीन के नीचे खाली जगह बन जाती है या पाइपलइन जैसी संरचनाएं कमजोर हो जाती हैं, तो सड़क अचानक धंस सकती है।

जनवरी 2024 में भी मिनहांग जिले में एक सड़क करीब 10 मीटर धंस गई थी। यह घटना सीवेज पाइप फेल होने के कारण हुई थी। हालांकि उस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ था।

मानव गतिविधियों की वजह से बने कई सिंकहोल

2017 से 2023 के बीच आंकड़ों के अनुसार, चीन में हुए 72% सिंकहोल मानव गतिविधियों से जुड़े पाए गए। इनमें खराब इंफ्रास्ट्रक्चर, निर्माण में खामियां और पाइपलाइन की खराबी जैसी वजहें शामिल हैं।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]