Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

'मैं हूं ना' के लिए Sushmita Sen नहीं थीं पहली पसंद, ये एक्ट्रेस बनने वाली थी शाह रुख खान की हीरोइन

'मैं हूं ना' के लिए Sushmita Sen नहीं थीं पहली पसंद, ये एक्ट्रेस बनने वाली थी शाह रुख खान की हीरोइन




22 साल पहले सुपरस्टार शाह रुख खान की कल्ट क्लासिक फिल्म मैं हूं ना रिलीज हुई थी। जिसमें सुष्मिता सेन ने लीड एक्ट्रेस का रोल प्ले किया था। लेकिन क्या आ ...और पढ़ें





मैं हूं ना फिल्म एक्ट्रेस सुष्मिता सेन (फोटो क्रेडिट- imdb)


2004 में रिलीज हुई थी फिल्म मैं हूं ना


फराह खान ने डायरेक्शन में किया था डेब्यू


सुष्मिता सेन ने प्ले किया था लीड रोल


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सुपरस्टार शाह रुख खान की बहुचर्चित फिल्म मैं हूं ना के जरिए फराह खान ने डायरेक्शन की दुनिया में कदम रखा। ये फिल्म कमर्शियल तौर पर काफी सफल रही और इसकी लोकप्रियता का अंदाजा आप इस बात से आसानी से लगा सकते हैं कि रिलीज के 22 साल बाद भी इसकी चर्चा होती रहती है।


हाल ही में फराह खान ने अपने यूट्यूब ब्लॉग में इस बात का खुलासा किया है कि मैं हूं ना के लिए अभिनेत्री सुष्मिता सेन उनकी पहली पसंद नहीं थीं। बल्कि वह किसी दूसरी एक्ट्रेस को कास्ट करना चाहती थीं। आइए जानते हैं कि वह अदाकारा कौन हैं।
इस एक्ट्रेस को लेना चाहती थीं फराह खान

साल 2004 में प्रदर्शित फिल्म मैं हूं ना में हिंदी सिनेमा के बादशाह अभिनेता शाह रुख खान के साथ अभिनेत्री सुष्मिता सेन की जोड़ी खूब जमी थी। दोनों पर फिल्माया गाना तुमसे मिल के दिल का जो... आज भी खूब सुना जाता है। हालांकि, फिल्म की निर्देशक फराह खान की योजना इस फिल्म में सुष्मिता सेन की जगह अभिनेत्री समीरा रेड्डी (Sameera Reddy) को कास्ट करने की थी।




फराह ने समीरा को उनकी पहली फिल्म मैंने दिल तुझको दिया में कोरियोग्राफ किया था। हाल ही में वह अपने यूट्यूब ब्लॉग वीडियो के लिए समीरा के घर पहुंची फराह ने इस बारे में समीरा से बताया-



अपनी पहली फिल्म से पहले तुमने म्यूजिक वीडियो आहिस्ता में काम किया था। जब मैंने तुम्हें उस म्यूजिक वीडियो में देखा तो मेरे दिमाग में ख्याल आया कि जब मैं फिल्म मैं हूं ना बनाऊंगी, तब मैं तुम्हें उस रोल में लूंगी, जो सुष्मिता सेन ने निभाया है। मुझे यह ख्याल इसलिए आया था, क्योंकि उस म्यूजिक वीडियो में भी तुमने भारतीय पारंपरिक कपड़े पहने थे।


इस पर समीरा ने पूछा कि फिर आपने फिल्म में मुझे लिया क्यों नहीं? इस पर फराह ने कहा- क्योंकि तुमने उससे पहले ही फिल्म दिल तुझको दिया से डेब्यू कर लिया था। समीरा पिछले करीब 13 वर्षों से अभिनय से दूर हैं।

इन मूवीज में नजर आई हैं समीरा रेड्डी

एक वक्त पर समीरा रेड्डी बॉलीवुड की लोकप्रिय अदाकाराओं में शुमार हुआ करती थीं। उनकी पॉपुलर मूवीज के बारे में जिक्र किया जाए तो उनके नाम इस प्रकार हैं-

मैं दिल तुझको दिया


मुसाफिर


टैक्सी नंबर- 9211


रेस


डरना मना है


दे दना दन
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]