Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

ससुर के निधन से टूटा Kiara Advani का टूटा दिल, एक्ट्रेस ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट

ससुर के निधन से टूटा Kiara Advani का टूटा दिल, एक्ट्रेस ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट



Sidharth Malhotra Father Died: अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता सुनील मल्होत्रा का हाल ही में निधन हुआ है। इस दुख की घड़ी में सिद्धार्थ की वाइफ और ...और पढ़ें






एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता सुनील मल्होत्रा का निधन बीते 14 फरवरी को हो गया। हाल ही में दिल्ली में उनका अंतिम संस्कार हुआ है, जिसमें सिद्धार्थ अपनी पत्नी और एक्ट्रेस कियारा आडवाणी के साथ शामिल हुए।


अपने ससुर के देहांत से कियारा का दिल टूट गया है और इसको लेकर उन्होंने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने सिद्धार्थ के पिता को लेकर दिल खोलकर बात की है।
ससुर के निधन पर कियारा का भावुक पोस्ट

अपने पति सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता और ससुर सुनील मल्होत्रा की मौत का कियारा आडवाणी को गहरा सदमा पहुंचा है। जिसका अंदाजा आप अभिनेत्री के लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए लगा सकते हैं। जिसमें उन्होंने फैमिली फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है-




शुरुआत से चर्चा करते हैं- आपने दिल खोलकर खुले हाथों से बिना किसी शर्त के प्यार से मेरा स्वागत किया, जिसने हम सभी को एक साथ जोड़ा। आपका अपनापन हमेशा हमारे साथ बना रहा। आपकी दरियादिली बिना किसी मेहनत के थी। फैमिली के लिए आपका प्यार आपके हर काम के बीच सबसे अहम था।




आप हर बार मौजूद रहते थे। आप ध्यान से हमारी बाते सुनते थे। आपको हर छोटी-छोटी चीज अच्छे से याद रहती थीं। जब भी चाहा आपने बहुत दिल खोलकर दिया, बदले में कभी कुछ उम्मीद नहीं की। आपके कहानी, किस्से, हंसी, नरम दिल और शांत रहने की ताकत हमेशा मेरे साथ रहेगी। आप अपने पीछे अटूट प्यार की विरासत छोड़ गए हैं। जो आपके बच्चों, नाती-पोतों और हम सभी में हमेशा जिंदा रहेगी, जिन्हें आपको करीब से जानने का सौभाग्य मिला। आप हमेशा हमारे दिल और यादों में रहेंगे।


इस तरह से कियारा आडवाणी ने अपने ससुर सुनील मल्होत्रा के निधन को लेकर सोशल मीडिया पर शोक प्रकट किया है। एक्ट्रेस के तमाम फैंस उनके ससुर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
इन सेलेब्स ने भी दी श्रद्धांजलि

कियारा आडवाणी के इस पोस्ट पर हिंदी सिनेमा के तमाम सेलेब्स ने भी उनके ससुर सुनील मल्होत्रा को श्रद्धांजलि अर्पित की है। निर्माता करण जौहर, एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा, नेहा धूपिया और जैकलीन फर्नांडीस जैसी हस्तियों ने कमेंट कर मुश्किल घड़ी में कियारा का दुख बांटा है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]