जिस फिल्म ने Rajpal Yadav को पहुंचाया जेल, कभी उस इवेंट पर Amitabh Bachchan ने बांधे थे एक्टर की तारीफों के पुल

हिंदी फिल्म सिनेमा में शायद ही कोई अभिनेता ऐसा होगा, जो राजपाल यादव के साथ काम करके खुश न हो। आज मुश्किल दौर से गुजर रहे राजपाल यादव की तारीफों के पुल ...और पढ़ें

जब अमिताभ बच्चन ने की थी राजपाल यादव की तारीफ/ फोटो- Instagram
राजपाल यादव की जब अमिताभ बच्चन ने की थी तारीफ
राजपाल यादव के साथ काम करना बताया था सौभाग्य
इस फिल्म के इवेंट पर खास मेहमान बनकर आए थे बिग बी
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 9 करोड़ के चेक बाउंस केस में राजपाल यादव ने दिल्ली के तिहाड़ जेल में कुछ दिनों पहले सरेंडर किया। राजपाल यादव ने अपने करियर में अमिताभ बच्चन से लेकर सलमान खान, अक्षय कुमार और कार्तिक आर्यन, वरुण धवन सहित कई बड़े सितारों के साथ काम किया है।
एक्टर की इस मुश्किल घड़ी में जब सोनू सूद के अलावा पूरा बॉलीवुड चुप है, तो यह बात फैंस को काफी खल रही है। जिस फिल्म के चक्कर में आज राजपाल यादव जेल में बंद हैं, कई सालों पहले उस ही मूवी के इवेंट पर अमिताभ बच्चन खास मेहमान बनकर पहुंचे थे और उन्होंने कॉमेडियन एक्टर की तारीफों के पुल बांधे थे।
अमिताभ बच्चन ने खुद को बताया था सौभाग्यशाली
राजपाल यादव की डायरेक्टोरियल फिल्म 'अता-पता लापता' साल 2012 में रिलीज हुई थी। जब इस फिल्म का म्यूजिक लॉन्च हुआ था, तो सदी के महानायक को एक्टर ने खास मेहमान के रूप में आमंत्रित किया था। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म के म्यूजिक लॉन्च पर पहुंचे अमिताभ बच्चन ने राजपाल यादव की तारीफ करते हुए कहा था, "मैं बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं कि राजपाल यादव ने मुझे यहां पर आमंत्रित किया है। यह मेरा सौभाग्य है कि मैं पास्ट में 'छोटा डॉन' साथ काम कर चुका हूं।"
इस इवेंट पर ही बिग बी ने राजपाल यादव के संघर्ष के बारे में भी खुलकर बात की थी और बताया था कि उन्होंने कैसे इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई। अमिताभ बच्चन से ये तारीफ पाकर राजपाल यादव काफी भावुक हो गए थे और उन्होंने बिग बी को हिंदी सिनेमा का 'भीष्म पितामह' बताया था।

2010 में फिल्म के लिए राजपाल यादव ने लिया था लोन
जिन्हें राजपाल यादव के इस केस के बारे में नहीं पता, उन्हें बता दें कि साल 2010 में राजपाल यादव ने दिल्ली के एक फर्म 'मुरली प्रोजेक्ट्स' से 5 करोड़ रुपए का फिल्म बनाने के लिए लोन लिया था। राजपाल यादव ने साल 2012 में फिल्म 'अता पता लापता' बनाई, जिसका निर्देशन से लेकर प्रोडक्शन तक का काम उन्होंने खुद ही संभाला। फिल्म में उनके साथ आशुतोष राणा, विजय राज, दारा सिंह, गोविन्द नामदेव, अमित बहल, असरानी, ओमपुरी, मुकेश भट्ट, मुस्ताख शेख, रजाक खान, शरत सक्सेना, नीरज सूद, मुकेश तिवारी, मनोज जोशी, सहित कई मंझे हुए कलाकार नजर आए। 5 करोड़ से 11 करोड़ के बीच में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 38 लाख का बिजनेस ही कर पाई, जिसकी वजह से एक्टर को घाटा हुआ।

वह फिल्म के असफल होने के कारण लोन नहीं चुका पाए और ब्याज और पेनाल्टी के साथ यह रकम 9 करोड़ तक पहुंच गई। राजपाल यादव ने जो भी चेक दिए, वह बाउंस हो गए। दिल्ली हाईकोर्ट ने एक्टर को कई बार मोहलत दी, लेकिन वह यह कर्ज नहीं चुका पाए। उन्होंने कोर्ट में और अधिक समय के लिए याचिका दायर की थी, लेकिन अदालत ने उसे खारिज कर दिया और अभिना को जेल जाना पड़ा।

Post A Comment
No comments :