Govinda के रिप्लेस होने पर टूटी 'भागम-भाग' की तिकड़ी, परेश रावल ने किया रिएक्ट, बोले- 'अक्षय-मनोज की जोड़ी...'

कॉमेडी फिल्म 'भागम भाग' के सीक्वल से गोविंदा को रिप्लेस करके मनोज बाजपेयी को कास्ट करने की खबर जब से सामने आई है, फैंस का दिल टूट गया है। अब हाल ही मे ...और पढ़ें

'भागम भाग' के सीक्वल से गोविंदा के बाहर होने पर बोले परेश रावल/ फोटो- Instagram
परेश रावल ने गोविंदा के रिप्लेस होने पर लगाई मुहर
मनोज बाजपेयी को फिल्म में लेने पर दी प्रतिक्रिया
परेश रावल ने बताया इस बार कैसा होगा उनका किरदार
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कुछ दिनों पहले ही यह खबर सामने आई थी कि 2006 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म 'भागम-भाग' के सीक्वल से गोविंदा को रिप्लेस कर दिया गया है और उनकी जगह मूवी में मनोज बाजपेयी ने ले ली है।
'भागम-भाग' के सीक्वल में लोगों को मनोज बाजपेयी और अक्षय कुमार की जुगलबंदी देखने को मिलेगी, इस खबर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर गोविंदा के फैंस बुरी तरह से भड़क गए थे और मनोज बाजपेयी को इस रोल के लिए अनफिट बताया था। गोविंदा के रिप्लेस होने पर अब इस फिल्म के मुख्य कलाकारों में से एक एक्टर परेश रावल ने रिएक्ट किया है।
गोविंदा को रिप्लेस करने का क्या है कारण?
बॉलीवुड हंगामा से खास बातचीत में अभिनेता परेश रावल ने बताया कि वह 'भागम-भाग' के सीक्वल में डबल रोल में दिखाई देंगे। इसके साथ ही उन्होंने 'मनोज बाजपेयी फिल्म का हिस्सा होंगे', इस खबर को भी कन्फर्म कर दिया है। गोविंदा और अक्षय की पेयरिंग ने तो सबको हंसाया था। जब परेश रावल से मनोज बाजपेयी और अक्की की जुगलबंदी के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा, "यह काफी अलग और यूनिक कॉम्बिनेशन होने वाला है।"

परेश रावल से गोविंदा को 'भागम-भाग' के सीक्वल से रिप्लेस करने की वजह के बारे में भी पूछा गया, जिसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा, "मुझे सच में इस बारे में कोई आइडिया नहीं है। हालांकि, हम गोविंदा को बहुत मिस करने वाले हैं।"
प्रियदर्शन ने किया था भागम-भाग का निर्देशन
साल 2006 में रिलीज हुई अक्षय कुमार, गोविंदा और परेश रावल स्टारर फिल्म 'भागम-भाग' को समीक्षकों और दर्शकों से पॉजिटिव रिस्पांस मिला था। कहानी एक थिएटर ग्रुप की है, जो विदेश में एक शो के लिए जाते हैं, लेकिन उनमें से तीन लोग एक बड़े क्राइम में फंस जाते हैं। इस फिल्म के डायलॉग्स से लेकर इसका हर सीन आज भी दर्शकों के दिलों में छपा हुआ है।

मूवी का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया था, जो अब अक्षय कुमार और परेश रावल के साथ 'हेरा फेरी 3' और 'भूत बंगला' करने जा रहे हैं। हालांकि, अभी तक यह कन्फर्म नहीं हुआ है कि 'भागम-भाग' के सीक्वल का निर्देशन भी वहीं करेंगे या नहीं।

Labels
Mirchmasala
Post A Comment
No comments :