Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

महिला कर्मचारी की ईमानदारी ने बनाया Rajinikanth को उनका फैन, थलाइवा ने गिफ्ट कर दी सोने की चेन

महिला कर्मचारी की ईमानदारी ने बनाया Rajinikanth को उनका फैन, थलाइवा ने गिफ्ट कर दी सोने की चेन



थलाइवा स्टार रजनीकांत फिल्मों में भले ही खुद हीरो का किरदार निभाते हों, लेकिन असल जिंदगी के हीरोज के आगे वह भी नतमस्तक हो जाते हैं। हाल ही में उन्होंन ...और पढ़ें






रजनीकांत ने महिला सफाई कर्मचारी को भेंट की सोने की चेन


महिला कर्मचारी की ईमानदारी से इम्प्रेस हुए रजनीकांत


थलाइवा स्टार ने घर बुलाकर गिफ्ट दी सोने की चैन


कौन हैं पद्मा जिनकी ईमानदारी को सब कर रहे हैं सलाम?


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रजनीकांत फिल्मों में भले ही कितना भी एक्शन कर लें, लेकिन असल जिंदगी में वह सादगी भरी जिंदगी ही जीते हैं। वह अपनी दरियादिली के लिए बेहद मशहूर हैं, फिर चाहे वह कोरोना काल में लोगों की मदद के लिए आगे आना हो या फिर चेन्नई में बाढ़ पीड़ितों को 10 करोड़ रुपए तक की मदद करना।


अब एक बार फिर से थलाइवा स्टार रजनीकांत ने अपनी दरियादिली का सबूत दिया है, जब उन्होंने एक महिला सफाई कर्मचारी को सोने की चेन तोहफे में दी। सफाई कर्मचारी की किस बात ने थलाइवा रजनीकांत का दिल छुआ, नीचे विस्तार से पढ़ें कहानी।
महिला सफाई कर्मचारी की इस बात से खुश हुए रजनीकांत

एनडीटीवी की एक खबर के मुताबिक, सुपरस्टार रजनीकांत ने एक महिला सफाई कर्मचारी की ईमानदारी से इतने खुश हुए कि उन्होंने उन्हें अपने घर बुलाया और सम्मानित किया। जिन महिला सफाई कर्मचारी की ईमानदारी की हम बात कर रहे हैं, उनका नाम पद्मा है, जो टी नगर(चेन्नई) की महिला कर्मचारी हैं। दरअसल, पद्मा को चेन्नई में एक नगर इलाके की सफाई करते हुए एक 45 लाख का एक लावारिस पाउच मिला था, जिसमें लगभग 360 ग्राम के सोने के जेवर थे। इतनी बड़ी रकम देखकर भी पद्मा के मन में कोई लालच नहीं आया। पद्मा ने इस बैग के बारे में सीधा अपने सुपरवाइजर को बताया और पोंडी बाजार पुलिस स्टेशन में बैग जमा करवाया। वह ज्वेलरी बैग उनके ओनर के पास पहुंच गया है।



चेन्नई में ठोस कचरा प्रबंधन कंपनी में काम करने वालों का कहना है कि पिछले चार सालों में पद्मा ने तकरीबन 1.5 करोड़ रुपए का कीमती सामान उसके सही हकदार तक पहुंचाया है।


रजनीकांत में घर बुलाकर किया सम्मानित

सुपरस्टार रजनीकांत महिला सफाई कर्मचारी की साफ नीयत से इतने ज्यादा खुश हुए कि उन्होंने मंगलवार को पद्मा को अपने चेन्नई स्थित बंगले पर बुलाया और उनकी ईमानदारी की तारीफ की। इतना ही नहीं, उन्होंने पद्मा को शॉल और गोल्ड की चेन के भेंट देकर सम्मानित किया।




रजनीकांत से पहले तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने भी उनकी ईमानदारी की सराहना करते हुए उन्हें 1 लाख का चेक दिया था। रजनीकांत की फिल्मों की बात करें, तो वह जल्द ही 'जेलर-2' में दिखाई देंगे, जिसकी वह शूटिंग कर रहे हैं।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]