Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

Kareena Kapoor ने गोविंदा की भांजी को किया इग्नोर, बेटे जेह को दिखाईं आंखें, वायरल हुआ बेबो का एटीट्यूड

Kareena Kapoor ने गोविंदा की भांजी को किया इग्नोर, बेटे जेह को दिखाईं आंखें, वायरल हुआ बेबो का एटीट्यूड



करीना कपूर (Kareena Kapoor) हाल ही में पति सैफ अली खान और बेटों के साथ ISPL मैच देखने गई थीं। वहां उन्हें गोविंदा की भांजी आरती सिंह से मिलते समय अजीब ...और पढ़ें






मैच से वायरल हो रहा करीना का वीडियो

गोविंदा की भांजी हैं आरती


बेबो ने जेह को दिखाई आंखें


फोटो खिंचवाने पर दिखाया एटीट्यूड


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। करीना कपूर पिछले दिनों सूरज में ISPL (Indian Street Premier League) का मैच देखने गई थीं। करीना यहां पर अपने पति सैफ अली खान बेटे जेह और तैमूर के साथ मौजूद थीं। करीना यहां अपनी टीम टाइगर्स ऑफ कोलकाता को चियर करने आई थीं।


यहां से करीना के कई फैमिली मोमेंट्स वायरल हुए जहां वो गोविंदा की भांजी आरती को देखकर अजीब तरीके से मुंह बनाती नजर आईं। वहीं एक जगह उन्हें बेटे जेह को टिपिकल इंडियन मॉम की तरह आंखे दिखाते देखा गया।
आरती के साथ फोटो खिंचवाने पर बवाल

वायरल हो रहे इस वीडियो में करीना और सैफ दर्शकों के बीच बैठे मैच एंजॉय करते नजर आ रहे हैं। कुछ ही देर में उनके पास आरती सिंह आती हैं और अपना और अपने पति दीपक चौहान का परिचय देती हैं। आरती के पति दीपक चौहान आईएसपीएल में ऑपरेशन्स के अध्यक्ष हैं। इस बीच आरती की मां सैफ और करीना के साथ तस्वीरें खिंचवाने के लिए आगे बढ़ती हैं, फिर आरती भी उनके साथ फोटो खिंचवाने शामिल हो जाती हैं। इसी दौरान सैफ करीना की ओर इशारा करते हुए उन्हें तस्वीर में शामिल होने के लिए कहते हैं। ऐसे में करीना फोटो में शामिल तो हो जाती हैं लेकिन उनके चेहरे के भाव दिखा देते हैं कि उन्हें कोई इंटरेस्ट नहीं है।


सोशल मीडिया पर हुईं ट्रोल

वीडियोज सामने आने के बाद यूजर्स करीना को ट्रोल कर रहे हैं। एक ने लिखा कि करीना का एटीट्यूड तो देखो। दूसरे ने लिखा- 'घमंडी करीना'। वहीं अन्य ने लिखा कि करीना का मुंह देखकर लग रहा है कि उन्हें फोटोज खिंचवाने में कोई इंटरेस्ट नहीं है।


वहीं इंटरनेट पर वायरल हो रहे एक अन्य वीडियो में करीना की नजर अचानक बेटे जेह पर पड़ी जो शायद कोई शैतानी कर रहे थे। करीना बिना उठे नाम बुलाते हुए उसे किसी टिपिकल इंडियन मां की तरह आंख दिखाते हुए डांट लगाती नजर आईं।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]