Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

Pixel 10a के लॉन्च से पहले Google Pixel 9a पर डिस्काउंट, मिस न करें ये शानदार डील

Pixel 10a के लॉन्च से पहले Google Pixel 9a पर डिस्काउंट, मिस न करें ये शानदार डील


गूगल ने Pixel 10a के लॉन्च से पहले Pixel 9a पर शानदार डील पेश की है। विजय सेल्स पर यह फोन अब 39,999 रुपये में उपलब्ध है, जबकि HDFC बैंक कार्ड पर 3,000 ...और पढ़ें






Pixel 10a के लॉन्च से पहले Google Pixel 9a पर डिस्काउंट, मिस न करें ये शानदार डील


Pixel 9a पर कुल 13,000 रुपये की बचत।


विजय सेल्स पर 39,999 रुपये में उपलब्ध है।


HDFC बैंक कार्ड पर अतिरिक्त 3,000 रुपये की छूट।


टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। गूगल ने हाल ही में Pixel 10a के लॉन्च की घोषणा की है। कंपनी ये नया डिवाइस 18 फरवरी को लॉन्च करने जा रही है, लेकिन इसी बीच पिछले मॉडल पर जबरदस्त डील भी देखने को मिल रही है। जी हां, नए डिवाइस के अनाउंसमेंट से कुछ ही दिन पहले Google Pixel 9a की कीमत काफी कम हो गई है। डिस्काउंट के बाद मौजूदा मॉडल बहुत ज्यादा किफायती हो गया है।


हालांकि ये डील अमेजन या फ्लिपकार्ट पर नहीं बल्कि विजय सेल्स पर देखने को मिल रही है। ये डील उन खरीदारों के लिए बेस्ट है जो आकर्षक प्राइस ब्रैकेट मेंGoogle के क्लीन Android एक्सपीरियंस और शानदार कैमरा परफॉर्मेंस का मजा लेना चाहते हैं। Google Pixel 9a में 5100 mAh की बैटरी और 48MP कैमरा समेत कई बेहतरीन फीचर्स हैं, लेकिन चलिए इससे पहले डील के बारे में जान लेते हैं...
Google Pixel 9a पर डिस्काउंट ऑफर

गूगल के Pixel 9a को कंपनी ने भारत में 49,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था। हालांकि अभी ये फोन विजय सेल्स पर सिर्फ 39,999 रुपये में लिस्टेड है, यानी फोन पर सीधे 10 हजार रुपये तक का डिस्काउंट देखने को मिल रहा है।


इसके अलावा, फोन पर खास बैंक ऑफर्स भी मिल रहे हैं जहां HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड EMI ट्रांज़ैक्शन के जरिए 3,000 रुपये तक का एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी मिल रहा है। इस ऑफर के बाद फोन की कीमत घटकर 36,999 रुपये रह जाती है, जिससे आप फोन पर टोटल 13,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। डिवाइस के साथ एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध है।

Google Pixel 9a के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो गूगल के इस फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ फुल HD+ 6.3-इंच की AMOLED डिस्प्ले देखने को मिलती है। साथ फोन की स्क्रीन पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन मिल रही है। डिवाइस में HDR प्लेबैक के दौरान 1,800 निट्स तक की ब्राइटनेस तक का सपोर्ट भी मिल रहा है, जिसमें पीक लेवल 2,700 निट्स तक जा सकता है।

पावरफुल Tensor G4 प्रोसेसर

डिवाइस में गूगल का अपना पावरफुल Tensor G4 प्रोसेसर है और इसमें 5100 mAh की बैटरी है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 48-मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 13-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस मिल रहा है। जबकि सामने की तरफ सेल्फी के लिए 13-मेगापिक्सल का कैमरा है। डिवाइस ऑब्सीडियन, पोर्सिलेन, आइरिस और पियोनी कलर ऑप्शन में आता है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]