iPhone वालों के लिए आ रहा है एक और बड़ा अपडेट, Siri को मिलेंगे नए AI फीचर्स और स्मार्ट कंट्रोल

एप्पल जल्द ही आईफोन यूजर्स के लिए iOS 26.4 सॉफ्टवेयर अपडेट लाने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसका पहला डेवलपर बीटा फरवरी के अंत में आ सकता ह ...और पढ़ें

एप्पल ला रहा iOS 26.4 अपडेट, फरवरी में बीटा रिलीज।
Siri को मिलेंगे नए AI फीचर्स, होगी अधिक स्मार्ट।
पर्सनल कॉन्टेक्स्ट और ऑन-स्क्रीन अवेयरनेस सुविधा।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। एप्पल जल्द ही अपने आईफोन यूजर्स के लिए एक बड़ा सॉफ्टवेयर अपडेट iOS 26.4 लेकर आने की तैयारी कर रहा है। हालिया रिपोर्ट्स से पता चलता है कि कंपनी फरवरी के आखिरी हफ्ते में iOS 26.4 का पहला डेवलपर बीटा वर्जन रिलीज कर सकती है। जी हां, अगर ऐसा होता है, तो इसके कुछ वक्त बाद पब्लिक बीटा वर्जन भी जारी हो सकता है, जो फरवरी के एन्ड में या फिर मार्च की शुरुआत में आने की उम्मीद जताई जा रही है।
ऐसा बताया जा रहा है कि इस अपडेट की सबसे बड़ी खासियत Siri का नया और ज्यादा स्मार्ट वर्जन है। एप्पल ने Siri के इन नए फीचर्स की पहली झलक WWDC 2024 में शो की थी और शुरुआत में इन्हें iOS 18 के साथ प्लानिंग की गई थी, लेकिन बाद में कंपनी ने इसके रोलआउट को टाल दिया। अब नई रिपोर्ट्स में ऐसा कहा जा रहा है कि लंबे इंतजार के बाद ये फीचर्स iOS 26.4 अपडेट में आ सकते हैं।
पहले से ज्यादा स्मार्ट होगी Siri
रिपोर्ट्स में ऐसा कहा जा रहा है कि iOS 26.4 के साथ आने वाली नई Siri पहले से काफी ज्यादा समझदार और यूजफुल हो सकती है। इसमें Personal Context नाम का एक बड़ा फीचर ऐड किया जा सकता है।
दरअसल इस फीचर से Siri आपके मैसेज, ईमेल और नोट्स जैसी पर्सनल जानकारी में से जरूरी चीजें ढूंढकर आपको बताएगी। आसान शब्दों में कहें तो आप Siri से किसी पुराने मैसेज या नोट में सेव की गई जानकारी ढूंढने के लिए भी कह सकते हैं और यह उसे मिनटों में खोज देगी।
Siri समझ सकेगी स्क्रीन पर क्या है...
इतना ही नहीं इस बड़े अपडेट के बाद एक और बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। आईफोन में आपको On-screen awareness फीचर मिल सकता है। इस फीचर की मदद से Siri आपके डिवाइस की स्क्रीन पर चल रही हर एक चीज को समझ पाएगी और उसी के मुताबिक काम भी कर सकेगी। इससे यूजर को बार-बार कमांड समझाने की भी जरूरत नहीं होगी और काम ज्यादा आसान होगा।

Labels
Business
Post A Comment
No comments :