Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

OTT पर आते ही नंबर 1 बनी ये साइकोलॉजिकल थ्रिलर, नए कॉन्सेप्ट पर बनी फिल्म सोचने पर कर देगी मजबूर

OTT पर आते ही नंबर 1 बनी ये साइकोलॉजिकल थ्रिलर, नए कॉन्सेप्ट पर बनी फिल्म सोचने पर कर देगी मजबूर


इस हफ्ते OTT पर एक नई साइकोलॉजिकल मूवी आई है जो रिलीज होने के 24 घंटे के अंदर ही टॉप 10 में नंबर 1 बन गई है। नए कॉन्सेप्ट पर बनी फिल्म मस्ट वॉच है। ...और पढ़ें




हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई एक फिल्म आते ही नंबर 1 बन गई है। इस फिल्म ने 'धुरंधर' (Dhurandhar) और 'तेरे इश्क में' (Tere Ishk Mein) जैसी फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है।


यह फिल्म एक दिन पहले ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म का कॉन्सेप्ट अलग है, किरदार दमदार हैं और आखिर तक यह फिल्म आपको बांधे रखेगी। फिल्म में कई मेल कैरेक्टर्स हैं, लेकिन पूरी कहानी का बेस महिला है। दो महिलाओं के इर्द-गिर्द घूमती यह फिल्म मॉडर्न और पुरानी दोनों तरह की सोच दिखती है।
ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्म

यह फिल्म है कोंकणा सेन शर्मा (Konkona Sen Sharma) और प्रतिभा रांटा (Pratibha Ranta) की फिल्म 'अक्यूज्ड' (Accused)। 'डॉक्टर जी' बना चुकीं अनुभूति कश्यप ने इस फिल्म का निर्देशन किया है। उन्होंने 'डॉक्टर जी' की तरह 'अक्यूज्ड' को भी एक अलग कॉन्सेप्ट के साथ बनाया है।



क्या है Accused की कहानी?

'अक्यूज्ड' की कहानी लेस्बियन मैरिड कपल डॉक्टर गीतिका (कोंकणा सेन शर्मा) और मीरा (प्रतिभा रांटा) की है। गीतिका, जो बहुत एंबीशियस है, अपने काम में माहिर है और उसकी काबिलियत के लिए उसे प्रमोशन मिलता है। प्रोफेशनल लाइफ में ग्रोथ के साथ उसकी निजी जिंदगी भी ट्रैक पर चल रही है।


मीरा के साथ शादी के बाद वह एक नया बेबी अडॉप्ट करने का फैसला लेती है। मीरा और गीतिका जिस दिन अनाउंस करते हैं कि वे बेबी अडॉप्ट कर रहे हैं, ठीक अगले ही दिन गीतिका की जिंदगी में भूचाल आ जाता है। गीतिका के खिलाफ एक अनजान ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।




पहले अंदर ही अंदर जांच चलती है और फिर यह बात आग की तरह फैल जाती है। पहले गीतिका को पेड लीव दिया जाता है, लेकिन फिर बात जॉब हाथ से जाने तक पहुंच जाती है। करियर पर मंडराता खतरा गीतिका पर भी मंडराने लगता है। मीरा का बेबी अडॉप्शन का सपना चूर-चूर हो जाता है।


कैसा है Accused का क्लाईमैक्स?

क्या गीतिका पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोप सच हैं? शिकायत करने वाला कौन है? कहानी आपको आखिर तक बांधे रखेगी। मगर क्लाईमेक्स आपको वैसा हैरान नहीं करेगा, जैसा करना चाहिए। क्लाईमेक्स को खास मैसेज के साथ खत्म किया गया है, लेकिन यह खास असर नहीं छोड़ता है।



किस OTT पर है Accused मूवी?

खैर, 'अक्यूज्ड' इस वक्त ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम कर रही है। यह फिल्म 24 घंटे के अंदर ही ओटीटी पर नंबर 1 बन गई है। इस फिल्म ने ब्लॉकबस्टर मूवी धुरंधर (Dhurandhar on OTT) को पछाड़ दिया है जो अब खिसक कर दूसरे नंबर पर आ गई है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]