Mahabharat में 'श्रीकृष्ण' बनकर रातोंरात स्टार बने Sourabh Raaj Jain, क्या पॉपुलैरिटी से पहुंचा नुकसान?

Sourabh Raaj Jain ने 'महाभारत' में श्रीकृष्ण बनकर पहचान बनाई। आज भी लोग उन्हें श्रीकृष्ण के रूप में जानते हैं। हाल ही में एक्टर ने बताया कि इस छवि का ...और पढ़ें

धारावाहिक 'महाभारत' (Mahabharat 2013-14) में श्रीकृष्ण की भूमिका निभाकर अभिनेता सौरभ राज जैन (Sourabh Raj Jain) ने घर-घर में अपनी पहचान बनाई। अब वह टीवी के साथ फिल्मों, डिजिटल प्लेटफार्म, रंगमंच और रेडियो चार माध्यमों पर सक्रिय हैं।
किसी कलाकार की कोई भूमिका बहुत ज्यादा लोकप्रिय होने के फायदे-नुकसान दोनों होते। नुकसान यह कि उन्हें अक्सर उसी छवि में बांध दिया जाता है।
सौरभ पर कैसा पड़ा महाभारत की सफलता का असर?
जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर हालिया रिलीज वेब सीरीज संगमरमर (Sangmarmar) में आदित्य की भूमिका निभाने वाले सौरभ 'श्रीकृष्ण' की भूमिका को लेकर कहते हैं, "मैंने कभी इसको अपने लिए रुकावट बनते हुए नहीं देखा। वो शायद इसीलिए कि उसके बाद मुझे लोगों से इतना प्यार मिला कि बता नहीं सकता हूं। ऐसा भी नहीं है कि उसके बाद मैंने कोई दूसरा काम नहीं किया।"

महाभारत के बाद भी अलग भूमिकाएं करने का मिला मौका
सौरभ राज जैन ने आगे कहा,"मैं लगातार काम कर रहा हूं, कई अलग-अलग भूमिकाएं निभा चुका हूं। अब थिएटर भी कर रहा हूं, इस वेब सीरीज में मौका मिला। तो कहीं भी मुझे उसकी लोकप्रियता रुकावट की तरह नहीं लगी। मैं तो अपना सौभाग्य मानता हूं को वो रोल मुझे मिला और आजतक प्यार मिल रहा है।"
एक्टिंग के साथ-साथ रेडियो शो में भी आगे एक्टर
सिनेमा, डिजिटल प्लेटफार्म, रंगमंच पर सक्रियता के साथ रेडियो शो की मेजबानी के बीच संतुलन बनाने को लेकर सौरभ कहते हैं, "बतौर परफार्मर तो मैं हर जगह बस परफार्म करता हूं, फिर वह कोई भी प्लेटफार्म हो। हां, रेडियो में आपको अपना पूरा ध्यान अपनी आवाज पर ही केंद्रित रखना होता है। बाकी अभिनय रंगमंच पर हो या कैमरे के सामने मेरे लिए सब बराबर है।"
दूसरे कलाकारों की नाराजगी पर बोले सौरभ
टीवी के दूसरे माध्यमों पर अपनी जगह बनाने की कोशिश में जुटे कई कलाकारों का अक्सर कहना होता है कि उन्हें दूसरे माध्यमों में काम पाने में मुश्किलें होती हैं। इस पर सौरभ कहते हैं, "मैं सिर्फ यह कहूंगा कि हम किसी और की विचारधारा नहीं बदल सकते हैं। हम अपने आप पर ही काम कर सकते हैं और अपने आप को ही बदल सकते हैं।"

सौरभ राज जैन का नया शो
संगमरमर की शूटिंग के लिए सौरभ आगरा स्थित ताजमहल भी गए। अपने अनुभव वह मुस्कुराहट के साथ बताते हैं, "मुझे ताजमहल का नाम सुनते ही आगरा के गरमा-गरम पराठे याद आ गए। हम पिछले साल जनवरी शूटिंग करने गए थे, तब बहुत ठंड और कोहरा था। हम सुबह-सुबह वहां शूटिंग के लिए जाते थे। ताजमहल के पास ही एक ढाबा था। वहां के पराठे बहुत मशहूर हैं, हमारी गाड़ी तो सीधा वहीं रुकती थी। जब तक सेटअप हो रहा होता था, हम पराठे खा रहे होते थे।"

Labels
Mirchmasala
Post A Comment
No comments :