Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

आने वाली है Maruti Brezza Facelift, किन बदलावों के साथ कब तक हो सकती है लॉन्‍च

आने वाली है Maruti Brezza Facelift, किन बदलावों के साथ कब तक हो सकती है लॉन्‍च



मारुति सुजुकी जल्द ही कॉम्पैक्ट एसयूवी Brezza का Facelift वर्जन लॉन्च करने की तैयारी में है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें किस तरह के बदलाव किए जा ...और पढ़ें





ब्रेजा फेसलिफ्ट में 10.25 इंच का नया इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा


सीएनजी मॉडल में अंडरबॉडी टैंक, मौजूदा इंजन बरकरार रहेगा


यह कॉम्पैक्ट एसयूवी 2026 के मध्य तक लॉन्च हो सकती है


ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत की प्रमुख वाहन निर्माताओं में शामिल Maruti Suzuki की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी सेगमेंट में Maruti Brezza को भी ऑफर किया जाता है। निर्माता जल्‍द ही इस एसयूवी के फेसलिफ्ट को लॉन्‍च करने की तैयारी कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लॉन्‍च से पहले इसकी टेस्टिंग की जा रही है। इस दौरान इसमें किस तरह के बदलाव की जानकारी सामने आई है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

आ रही है Maruti Brezza Facelift

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मारुति की ओर से ऑफर की जाने वाली कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी ब्रेजा के फेसलिफ्ट वर्जन को लॉन्‍च करने की तैयारी की जा रही है। हालांकि अभी निर्माता की ओर से इस एसयूवी के लॉन्‍च को लेकर कोई औपचारिक जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन लॉन्‍च से पहले इसकी टेस्टिंग की जा रही है।
क्‍या मिली जानकारी

रिपोर्ट्स के मुताबिक हाल में ही इस एसयूवी को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। जिस दौरान इसे कहीं से भी ढंका नहीं गया था। ऐसे में इस एसयूवी के एक्‍सटीरियर की पूरी जानकारी सामने आई है। जिसके मुताबिक इस एसयूवी के एक्‍सटीरियर में किसी भी तरह का बदलाव नहीं मिलेगा। लेकिन इसके इंटीरियर में कुछ बदलाव किए जा सकते हैं।

क्‍या होंगे बदलाव

जानकारी के मुताबिक इस एसयूवी के इंटीरियर में इंफोटेनमेंट सिस्‍टम को बदला जा सकता है और इसमें विक्‍टोरिस की तरह ही 10.25 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्‍टम दिया जा सकता है। इसके साथ ही इस एसयूवी के सीएनजी वर्जन में भी विक्‍टोरिस की तरह अंडरबॉडी सीएनजी टैंक को दिया जा सकता है।

कितना दमदार इंजन

निर्माता की ओर से इसमें मौजूदा जेनरेशन वाला ही 1.5 लीटर की क्षमता का इंजन दिया जाएगा। इस इंजन से 103.1 पीएस की पावर और 136.8 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसमें 48 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है और मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ इस एसयूवी को एक लीटर में 19.89 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ यह एसयूवी 19.80 किलोमीटर की माइलेज देती है।

कब होगी लॉन्‍च

निर्माता की ओर से अभी इस एसयूवी के फेसलिफ्ट के लॉन्‍च को लेकर कोई औपचारिक जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन उम्‍मीद की जा रही है कि इस एसयूवी के फेसलिफ्ट को भारत में 2026 में मध्‍य तक लॉन्‍च किया जा सकता है।

किनसे होगा मुकाबला

मारुति की ओर से ब्रेजा को कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। इस सेगमेंट में इसका मुकाबला Hyundai Venue, Kia Sonet, Kia Syros, Mahindra XUV 3XO जैसी एसयूवी के साथ होता है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]