Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

देश की दूसरी सबसे सस्‍ती EV है Tata Punch EV Facelift, क्‍या है खासियत

देश की दूसरी सबसे सस्‍ती EV है Tata Punch EV Facelift, क्‍या है खासियत


टाटा मोटर्स की ओर से भारत में Tata Punch EV Facelift को लॉन्‍च कर दिया है। इसे BaaS के साथ भी ऑफर किया गया है। जिसके साथ ही यह देश की दूसरी सबसे सस्‍त ...और पढ़ें





टाटा पंच ईवी फेसलिफ्ट भारत में औपचारिक तौर पर लॉन्च हुई


यह देश की दूसरी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार बन गई है


468 किमी रेंज, BaaS विकल्प और कई आधुनिक फीचर्स उपलब्ध


 भारत की प्रमुख वाहन निर्माताओं में शामिल टाटा मोटर्स की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से हाल में ही Tata Punch EV Facelift को भारत में लॉन्‍च कर दिया गया है। यह गाड़ी किस तरह देश की दूसरी सबसे सस्‍ती EV है। किस तरह की खासियत के साथ इसे ऑफर किया गया है। किस कीमत पर इसे खरीदा जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

लॉन्‍च हुई Tata Punch EV Facelift

टाटा मोटर्स की ओर से पंच ईवी के फेसलिफ्ट वर्जन को औपचारिक तौर पर भारतीय बाजार में लॉन्‍च कर दिया गया है। निर्माता की ओर से इस एसयूवी को बैटरी एज अ सर्विस (BaaS) के साथ भी ऑफर किया गया है।

देश की दूसरी सबसे सस्‍ती गाड़ी

लॉन्‍च के बाद टाटा पंच ईवी फेसलिफ्ट देश की दूसरी सबसे सस्‍ती इलेक्‍ट्रिक गाड़ी बन गई है। इसके अलावा MG Comet EV को देश की सबसे सस्‍ती इलेक्‍ट्रिक कार के तौर पर ऑफर किया जाता है।

क्‍या है खासियत

निर्माता की ओर से इस एसयूवी में कई बेहतरीन फीचर्स को ऑफर किया गया है। निर्माता की ओर से इसमें 360 डिग्री कैमरा, एलईडी लाइट्स, रियर कनेक्‍टिड एलईडी टेल लाइट, नए डिजाइन के 16 इंच अलॉय व्‍हील्‍स, 12.3 इंच इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, 10.25 इंच डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर, ऑटो डिमिंग आईआरवीएम, सिंगल सनरूफ को भी दिया गया है।

कितनी मिलेगी रेंज

निर्माता की ओर से इसके फेसलिफ्ट में 30 और 40 kWh की क्षमता के बैटरी के विकल्‍प ही दिए गए हैं। जिससे इसे अधिकतम 468 किलोमीटर तक की रेंज मिल सकती है। इसमें दी गई मोटर से 8295 किलोवाट पावर मिलेगी। इसमें रीजन मोड के साथ ही ड्राइविंग मोड्स के विकल्‍प भी दिए गए हैं।

कितनी है कीमत

टाटा की ओर से अभी पंच ईवी को BaaS के साथ 6.49 लाख रुपये की कीमत पर ऑफर किया गया है। इसके साथ ही लोगों को 2.6 रुपये प्रति किलोमीटर की दर से भुगतान करना होगा। बैटरी के साथ इस एसयूवी को 9.69 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर लॉन्‍च किया गया है। इसके टॉप वेरिएंट को एक्‍स शोरूम कीमत 12.59 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर ऑफर किया गया है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]