Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

Jio: ये हैं अनलिमिटेड 5G डेटा वाले दो किफायती प्लान्स, शुरुआती कीमत 198 रुपये

Jio: ये हैं अनलिमिटेड 5G डेटा वाले दो किफायती प्लान्स, शुरुआती कीमत 198 रुपये



Jio अपने ग्राहकों को कई तरह के प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान्स ऑफर करता है। कंपनी के पोर्टफोलियो में अलग-अलग लोगों को जरूरत के लिए अलग-अलग तरह के प्लान्स ...और पढ़ें






अनलिमिटेड 5G डेटा वाले Jio के सस्ते प्लान।


टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। भारत के सबसे बड़े टेलीकॉम ऑपरेटर, रिलायंस जियो के पास कस्टमर्स के लिए कई सस्ते 5G रिचार्ज प्लान मौजूद हैं। ये प्लान उन लोगों के लिए अच्छे हैं जो सस्ते प्लान्स पसंद करते हैं। देश में जियो के पास बड़ा 5G नेटवर्क कवरेज है। अगर आप ट्रैवल कर रहे हैं और रास्ते में 5G चाहते हैं, तो रिलायंस जियो से बेहतर कोई दूसरा ऑप्शन नहीं है। कंपनी ने 2024 में अनाउंस किया था कि वह सिर्फ उन्हीं प्लान के साथ 5G देगा जिनमें रोजाना 2GB डेटा और उससे ज्यादा मिलेगा। ऐसे हम यहां Jio के दो सस्ते 5G प्लान बात करेंगे, जिनकी कीमत इस तरह से रखी गई है। ताकी, ज्यादातर लोग कंपनी के 5G नेटवर्क का मजा ले सकें।

2026 में रिलायंस जियो के सस्ते 5G रिचार्ज प्लान
रिलायंस जियो का 198 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

रिलायंस जियो कस्टमर्स को 198 रुपये का प्रीपेड प्लान ऑफर करता है। रिलायंस जियो के 198 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, 100 SMS/दिन और रोजाना 2GB डेटा मिलता है। इस प्रीपेड प्लान की सर्विस वैलिडिटी सिर्फ 14 दिनों की है। FUP (फेयर यूसेज पॉलिसी) डेटा इस्तेमाल करने के बाद, स्पीड घटकर 64 Kbps हो जाती है। हालांकि, ये केवल 4G के लिए लागू होगा क्योंकि कंपनी इस प्लान केसाथ अनलिमिटेड 5G डेटा ऑफर करती है।

रिलायंस जियो का 349 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

रिलायंस जियो का 349 रुपये का प्रीपेड प्लान कंपनी का एक और सस्ता 5G प्रीपेड प्लान है। इस प्लान के साथ, यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, 100 SMS/दिन और 2GB डेली डेटा मिलता है। इस प्लान के साथ भी, FUP (फेयर यूसेज पॉलिसी) डेटा इस्तेमाल करने के बाद यूजर्स को 64 Kbps की स्पीड से डेटा मिलेगा। इस प्लान के साथ भी अनलिमिटेड 5G डेटा ऑफर किया जाता है।


जियो के 5G की अच्छी बात यह है कि यूजर्स को सच में अनलिमिटेड डेटा मिलता है। टेलीकॉम ऑपरेटर ने ओपनसिग्नल का बेस्ट 5G कवरेज अवॉर्ड जीता है और सालों से लगातार जीत रहा है। 4G कवरेज के लिए भी, जियो सालों से बेस्ट ऑपरेटर का अवॉर्ड जीत रहा है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]