'पाकिस्तान को फायदा, कोलंबो में कड़ी चुनौती', ब्लॉकबस्टर मैच से पहले भारतीय कोच के बयान ने मचाई सनसनी

भारत और पाकिस्तान के बीच आखिरकार 15 फरवरी 2026 को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले पर दुनियाभर की नजरें हैं क्योंकि पहले ही का ...और पढ़ें

भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का मैच
कोलंबो में खेला जाएगा भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला
डोश्चाटे ने कहा कि पाकिस्तान को कोलंबो में फायदा मिलेगा
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय सहायक कोच रेयान टेन डोश्चाटे ने स्वीकार किया कि पाकिस्तान को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में फायदा मिलेगा क्योंकि वो पूरे टूर्नामेंट के अपने मुकाबले कोलंबो में खेल रही है।
उन्होंने कहा कि भारत के लिए श्रीलंका की यात्रा करना चुनौतीपूर्ण होगा, लेकिन साथ ही कहा कि चिर-प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ करने के लिए पूरी टीम फोकस्ड है।
बदल गई स्क्रिप्ट
2025 चैंपियंस ट्रॉफी की तरह यहां भी गजब का बदलाव देखने को मिला। पाकिस्तान ने यूएई के साथ टूर्नामेंट का आयोजन किया। भारत ने अपने सभी मुकाबले यूएई में खेले और खिताब जीता। तब कई पत्रकारों और हिस्सा लेने वाली टीमों के खिलाड़ियों ने कहा था कि भारत को एक जगह खेलने का फायदा मिला।
यहां टी20 वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत ने श्रीलंका के साथ की और पाकिस्तान अपने सभी मुकाबले श्रीलंका में खेल रहा है। अगर पाकिस्तान फाइनल में पहुंचा तो मुकाबला कोलंबो में खेला जाएगा। रेयान टेन डोश्चाटे ने मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस में कहा, 'कोलंबो में चुनौतीपूर्ण मुकाबला होगा( जहां पाकिस्तान पिछले दो सप्ताह से है। हम पूरा ध्यान अगले सप्ताह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर है।'
भारत-पाक मैच से खुश डोश्चाटे
भले ही पाकिस्तान कोलंबो में है। उसने अपने पहले दो मुकाबले सिंहलिज स्पोर्ट्स क्लब में खेले। अब 15 फरवरी को भारत के खिलाफ पाकिस्तान का मुकाबला आर प्रेमदासा स्टेडियम पर खेला जाएगा। पाकिस्तान को इस पिच पर खेलने का अभ्यास नहीं मिला है। भारत और पाकिस्तान के बीच पहले ही मैच को लेकर काफी ड्रामा हो चुका है। ऐसे में दोनों टीमें जीत के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाते हुए नजर आएंगी।
रेयान टेन डोश्चाटे ने कहा कि वो भारत-पाकिस्तान मैच होने से खुश हैं। उन्होंने बताया कि भारतीय टीम की मैच को लेकर तैयारी अच्छी है। उन्होंने कहा, 'नहीं, जैसा कि मैंने कहा। आप जानते हैं कि हमने मैच की तैयारी पर पूरा ध्यान दिया। हम कोलंबो जाने को तैयार थे। हमने टूर्नामेंट की प्रक्रिया को ध्यान में रखते हुए मैच की तैयारी करके रखी थी। हम मानकर चल रहे थे कि मैच खेलेंगे और अब ऐसा होगा।'

Labels
Sports
Post A Comment
No comments :