Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

Jasmine Akhtar के गाने Malak Dyaal ने यूट्यूब पर मचाई धूम, 1.2 मिलियन व्यूज के साथ ट्रेंड कर रहा सॉन्ग

Jasmine Akhtar के गाने Malak Dyaal ने यूट्यूब पर मचाई धूम, 1.2 मिलियन व्यूज के साथ ट्रेंड कर रहा सॉन्ग



Jasmine Akhtar का नया गाना मलक दयाल रिलीज हो गया है। सिंगर ने बताया कि ये गाना उनके दिल के काफी करीब है। गाने को यूट्यूब पर 1.2 मिलियन व्यूज मिल चुके ...और पढ़ें






जैस्मीन अख्तर का लेटेस्ट गाना मलक दयाल रिलीज


जैस्मीन अख्तर का लेटेस्ट गाना मलक दयाल रिलीज


YouTube पर पार किए 1 मिलियन व्यूज


जैस्मीन के दिल के करीब है ये गाना


मुंबई ब्यूरो। म्यूजिक सेंसेशन जैस्मीन अख्तर ने अपना लेटेस्ट सिंगल ‘मलक दयाल’ रिलीज कर दिया है, जो अब उनके ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर स्ट्रीम हो रहा है। यह गाना उनके हालिया रिलीज को मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद आया है और उनके म्यूजिकल सफर में एक और अहम पड़ाव साबित हो रहा है।

क्यों खास है ये गाना

‘मलक दयाल’ में दमदार बोल, आकर्षक म्यूजिकल अरेंजमेंट और प्रीमियम विजुअल प्रेजेंटेशन का शानदार मेल देखने को मिलता है। जी खान के साथ यह ट्रैक कल्चरल गहराई को मॉडर्न साउंड के साथ खूबसूरती से जोड़ता है, जो उस म्यूजिकल स्पेस को दर्शाता है जिसे जैस्मीन अख्तर ने लगातार अपने लिए तैयार किया है।
जैस्मीन के दिल के बेहद करीब है ये सॉन्ग

इस रिलीज को लेकर जैस्मीन अख्तर ने कहा, 'मैं जो भी गाना करती हूं, वह मेरे दिल के बहुत करीब होता है। मेरे सुनने वालों से मिलने वाला प्यार और आशीर्वाद मुझे हर बार खुद को क्रिएटिव तौर पर आगे बढ़ाने की हिम्मत देता है। ‘मलक दयाल’ मेरे लिए खास है क्योंकि इसमें दिल से की गई बातचीत और गहरी भावनाएं झलकती हैं। लिरिक्स से लेकर फाइनल रिकॉर्डिंग तक, मैं हर स्टेप पर इमोशनली जुड़ी हुई थी और मुझे उम्मीद है कि जब श्रोता इसे सुनेंगे, तो उन्हें भी वही सच्चाई और जुड़ाव महसूस होगा।’


लगातार हिट रिलीज और अपने दर्शकों के साथ मजबूत कनेक्शन के दम पर जैस्मीन अख्तर म्यूजिक इंडस्ट्री में एक दमदार और भरोसेमंद आवाज के रूप में अपनी पहचान मजबूत कर रही हैं। भावनाओं और ताकत के बीच बैलेंस बनाने की उनकी कला ने उन्हें श्रोताओं के बीच एक अलग मुकाम दिलाया है।

इन गानों को भी लोगों ने किया पसंद

जैस्मीन अख्तर के हालिया गाने जैसे बॉम्बशेल, निशानी, हाजी मस्तान, तार तार, आह मेरे लक्क, बंदे 4, फ्लाई करके और पुलिस डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर जबरदस्त लोकप्रिय रहे हैं और लगातार दर्शकों का प्यार बटोर रहे हैं।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]